HomeMumbhiगौ माता को राष्ट्र माता घोषित करवाने के लिये हर चुनावी राज्य...

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करवाने के लिये हर चुनावी राज्य का दौरा करूंगा: जगद्गुरू शंकराचार्य

गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करवाने के लिये हर चुनावी राज्य का दौरा करूंगा: जगद्गुरू शंकराचार्य

कहा— प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राहुल गांधी दोनों में से कोई पसन्द नहीं
बैंक में बीफ परोसने पर प्रतिबन्ध लगाने वाले रीजनल मैनेजर को सराहा
किसी के दबाव में कार्यवाही हुई तो अश्वनी को बैंक से अधिक देंगे वेतन
तेजस टूडे ब्यूरो
एके शुक्ला/शुभांशू जायसवाल
मुम्बई। ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने केरल के कोच्ची में केनरा बैंक की कैंटीन में बीफ परोसने पर प्रतिबंध लगाने वाले रीजनल मैनेजर अश्वनी कुमार की जमकर सराहना किया। साथ ही कहा कि हम मजबूती से अश्वनी कुमार के साथ खड़े है। गौ माता विरोधी संगठनों के दबाव में आकर सरकार बैंक मैनेजर को परेशान करेगी या कोई अन्य कार्रवाई होगी तो हम उसे सरकार से अधिक वेतन और धनराशि देंगे। मुंबई के बोरीवली में चातुर्मास व्रत अनुष्ठान कर रहे जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि पूरे देश में गौ तस्करों ने जाल बिछा रखा है। वोट और सरकार के चक्कर में गौ माता को राष्ट्र माता नहीं घोषित किया जा रहा है, इसलिए मैं हर भारत के हर चुनावी राज्य का भ्रमण करूंगा। भ्रमण के दौरान आम आदमी से नहीं खास आदमी से मिलूंगा। इस लोकतंत्र में सामान्य लोग ही खास है। वे ही लोंगों को विधानसभा और संसद में मतदान करके पहुंचा रहे हैं। अब मै आम लोगों से ही इस मुद्दे पर बात करूंगा।
उन्होंने कहा कि बिहार से यह शुरूआत होने जा रही है। वहां के हर जिले में पहुंचने की कोशिश होगी और गौमात को बचाने वाले को ही मतदान की अपील करूंगा। बिहार के ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लोग चाहते है कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाय लेकिन सरकार में बैठ लोग राजनीतिक फायद के चक्कर में ऐसा नहीं होने दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी माता को गाली दिये जाने पर बेहद दुखी हैं जबकि हमारी माता को मारा जा रहा है एवं काटा जा रहा है। हमारे करोड़ों लोगों के दुख का प्रधानमंत्री को एहसास नहीं हो रहा है। अगर ऐसा होता तो गौ माता अब तक राष्ट्र माता घोषित हो चुकी होती। यह पूछे जाने पर कि वर्तमान प्रधानमंत्री मोदी और भावी प्रधानमंत्री राहुल गांधी में से आपकी पसंद कौन है? पर शंकराचार्य ने साफ तौर पर बिना लाग-लपेट के कहा कि दोनों में से कोई नहीं है।
देश के कई राज्यों खासकर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तेलंगाना, महाराष्ट्र, केरल आदि में मठ, मंदिर, अखाड़ों की भूमि पर हिन्दुओं द्वारा कब्जा किये जाने की घटनाओं पर संत समाज के एकजुट होकर संघर्ष न करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी यह समस्या सर्दी, बुखार की तरह सामान्य बीमारी के रूप में ले रहे है लेकिन जब ऐसे मामले ब़ढ़ेगे तो देश में एक बड़ा आंदोलन करके की आवश्यकता होगी। धार्मिक स्थलों पर कब्जा करने वाले हिन्दू नहीं है, वह सनातन के चोले में अपराधी और धर्म विरोधी लोग हैं। देश के कुछ मुस्लिमों द्वारा गौ पालन करने और हिन्दू धार्मिक गतिविधियों में सहयोग करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरी मुसलमानों से कोई दुश्मनी नहीं है और न ही वह मेरे किसी टारगेट पर हैं। मेरा कहना है कि देश में रहने वाले हर व्यक्ति को करोड़ों भारतीयों की भावना का सम्मान करना होगा। यहां के नियम के अनुसार रहना होगा। मुझे किसी के नमाज पढ़ने से कोई आपत्ति नहीं है। बस उनका सनातन विरोधी गतिविधियों से अपने आप को अलग करना होगा। आये दिन प्रधानमंत्री के खिलाफ तीखी टिप्पणी करने के सवाल पर शंकराचार्य ने कहा कि वे देश हित और सनातन धर्म के हित में बात कर रहे है। उनका नरेन्द्र मोदी से कोई विरोध नहीं है। राहुल गांधी को हिन्दू समाज से बहिष्कृत करने और वापसी करने सवाल पर उन्होंने कहा कि हां मैने उनको हिन्दू धर्म से निकालने की घोषणा किया है। उन्होंने हमारे धर्म ग्रंथों अपमान किया है। कोई हिन्दू ऐसा नहीं कर सकता है। अगर वे माफी मांगे तो वापसी पर विचार संभव हो सकता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read