उल्लेखनीय है कि आशीष शेलार ही महाराष्ट्र हिंदी अकादमी के अध्यक्ष हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही अभी से शुरू की जाय। इस अवसर पर विशेष निमंत्रित पूर्व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र, कार्याध्यक्ष शीतला प्रसाद दुबे सहित अकादमी के तमाम सदस्य उपस्थित रहे।





