963149
कार्यक्रम में फाग गीत और गीत संगीत का आयोजन हुआ जहां गायक सुशील मिश्र मासूम, दीपक पांडेय, खुशबू मिश्रा, अजय मिश्र की टीम ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दिया। मौजूद गणमान्य लोगों ने गीत संगीत का रसास्वादन किया। कलाकारों द्वारा खूब सारी तालियां भी बटोरी गईं।इस मौके पर एक—दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर फूलों की होली भी खेली गई। एक—दूसरे को होली की बधाई देते हुए गले से लगाया गया।





