ठाणे जिालास्तरीय क्रीड़ा स्पर्धा सम्पन्न

ठाणे जिालास्तरीय क्रीड़ा स्पर्धा सम्पन्न

तेजस टूडे ब्यूरो
अरविन्द जैसवार
ठाणे/भिवंडी, मुम्बई। भारत सरकार नेहरु युवा केंद्र ठाणे (युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय) अंतर्गत आधार सामाजिक संस्था व ह्युमिनीटी वेलफेयर असोसिएशन भिवंडी के संयुक्त तत्वावधान से ठाणे ज़िलास्तरीय स्पोर्ट्स मिट युवा स्पर्धा रविवार को स्व. मोतिराम दादोजी काटेकर क्रीड़ागण भिवंडी में संपन्न हुआ जहा सैकड़ो युवा युवतियों ने सहभाग किया। बता दें कि नेहरू युवा केंद्र ठाणे युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय युवाओं को प्रोत्साहन देने का कार्य सतत करते आ रही है। इसी कड़ी में भिवंडी, ठाणे, मुरबाड, कल्याण से खो-खो, कबड्डी, गोला फेंक, दौड़ (रनिंग) जैसे खेलो का आयोजन किया गया जहां 130 युवा युवती खिलाडियों ने सहभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिन्हें ट्रॉफी मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भिवंडी निजामपूर शहर महानगर पालिका के पूर्व उपमहापौर मनोज काटेकर, नेहरू युवा केंद्र ठाणे के सुनील गमरे, ठाणे जिला एडवेंचर असोसिएशन सचिव राजेश जाधव, बी.एन.एन. कॉलेज के प्रशिक्षक सुरेश जाधव, आधार सामाजिक संस्थाध्यक्ष अरविंद जैसवार, सचिव मयूर बामने, खजिनदार सुशील साठे, शेषधर गुप्ता (मुन्ना), आधार सामाजिक संस्था महिलाध्यक्ष हेमलता जैसवार, ह्युमिनीटी वेलफेयर असोसिएशन अध्यक्ष धम्मपाल ढगे, सोनू जैसवार सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विनोद नाईक, गिरीश वालांज, ओमकार ताम्बडे, प्रीति पटेल सति टीम ने अथक प्रयास किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA