लापता युवक का ढाई महीने बाद भी नहीं मिला सुराग, परिजन परेशान

लापता युवक का ढाई महीने बाद भी नहीं मिला सुराग, परिजन परेशान

तेजस टूडे ब्यूरो
अरविन्द जैसवार
ठाणे/भिवंडी, मुम्बई। भिवंडी के घूंघट नगर स्थित शंकर मंदिर के पास पंडित की खोली में रहने वाला सचिन लालमनी गौड़ उर्फ सोनू 27 वर्ष बीते 24 अगस्त की शाम 5 बजे घर से बिना बताये कहीं चला गया। इसके बाद वह लौट कर अपने घर नहीं आया। परिजनों ने सोनू को ढूंढने की बहुत कोशिश की। यहां तक कि उसके परिजन सोनू को ढूंढने उत्तर प्रदेश भी गए और अपने सभी रिश्तेदार के यहां भी पूछताछ की परंतु सोनू का कहीं कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद सोनू के पिता लालमनी गौड़ ने शहर पुलिस स्टेशन में सोनू के गुम हो जाने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुये सोनू की तलाश शुरू कर दिया लेकिन अभी तक लापता कहीं कोई सुराग नहीं लग सका।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA