Homeहरदोईयूकेलिप्टस काटने के मामले में प्रधान व प्रधान पुत्र पर मुकदमा दर्ज

यूकेलिप्टस काटने के मामले में प्रधान व प्रधान पुत्र पर मुकदमा दर्ज

यूकेलिप्टस काटने के मामले में प्रधान व प्रधान पुत्र पर मुकदमा दर्ज

अमित त्रिवेदी
हरदोई। ग्राम गोपालपुर परगना गोपामऊ तहसील व जिला हरदोई की पशुचर खाते में दर्ज भूमि संख्या-248 क्षेत्रफल 1.8300 हे0 पर खड़े यूकेलिप्टस के 95 पेड़ों को काटे जाने की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा मौके पर कटान रूकवाये जाने के बाद कटे व खड़े को प्रधान पुत्र को सुपुर्दगी में दिया गया, किन्तु इसके बावजूद भी सुपुर्दगार प्रधान पुत्र व ग्राम प्रधान रामशंकर व हैदर पुत्र उन्ने मियां द्वारा उक्त यूकेलिप्टस के पेड़ों की बिक्री कर दी गयी, जिस कारण ग्राम सभा की सम्पत्ति का विक्रय कर क्षति पंहुचाये जाने के कारण उपजिलाधिकारी सदर हरदोई के निर्देश के क्रम में क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा ग्राम प्रधान रामशंकर व पूर्व ग्राम प्रधान के पुत्र हैदर पुत्र उन्ने मियां सर्वनिवासी ग्राम गोपालपुर के विरुद्ध थाना टड़ियावां में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read