HomeGorakhpurराज्यपाल की फ्लीट में शामिल गाड़ी बाइक से भिड़ी

राज्यपाल की फ्लीट में शामिल गाड़ी बाइक से भिड़ी

राज्यपाल की फ्लीट में शामिल गाड़ी बाइक से भिड़ी

आंगनवाड़ी से लौटते समय हुआ हादसा, दो घायल
अजय जायसवाल
गोरखपुर। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। आनंदीबेन जी जंगल धूषण से वापस लौट रही थीं। उसी समय दो बाइक सवार युवक फ्लीट के सामने आ गये जिसके चलते काफिले में चल रही पुलिस की गाड़ी और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए बीआरडी भेजा गया जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना पिपराइच इलाके पादरी रोड पर स्थित लाला बाजार, हैदरगंज मोड़ पर हुआ। हादसे के बाद नाराज लोग सड़क पर उतर आए और सड़क जाम करने की भी कोशिश की लेकिन पुलिस के प्रयास से वो ऐसा करने में सफल नहीं हो पाये। इसके बाद राज्यपाल का काफिला शहर की ओर आगे बढ़ा।

आंगनवाड़ी केन्द्र से लौट रही थीं राज्यपाल
दरअसल राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दो दिनों के दौरे पर गोरखपुर में हैं। वे मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद मंगलवार को पिपराइच इलाके के जंगल धूषण स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची थीं। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राज्यपाल करीब 3.30 बजे वापस शहर में लौट रही थीं।

पुलिस को चकमा देकर सड़क पर आ गये बाइक सवार
उनका काफिला आने से पहले सड़क पर ट्रैफिक को पूरी तरह से रोक दिया गया था। इस बीच पिपराइच-पादरी रोड पर स्थित लाला बाजार, हैदरगंज मोड़ की ओर से एक बाइक से दो युवक अचानक गली से मेन रोड पर आ गए। तभी राज्यपाल के काफिले में शामिल पुलिस की गाड़ी से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।

पेड़ से टकराकर रूकी पुलिस की गाड़ी
राज्यपाल के काफिला में होने की वजह से पुलिस की गाड़ी की रफ्तार भी काफी तेज थी जिसकी वजह से गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पटरी दुकान को तोड़ते हुए पेड़ में टकरा गई। हादसे में बाइक सवार चुम्मन के बेटा प्रवेश (21) और सुजीत निषाद का बेटा मोनू निषाद (23) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों जंगल धूषण ककरहिया के रहने वाले हैं। दोनों घायलों को पुलिस ने BRD मेडिकल कॉलेज भेजा जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read