Homeउरईचाइनीज लहसुन की बिक्री रोकथाम के लिये मण्डी में चला अभियान

चाइनीज लहसुन की बिक्री रोकथाम के लिये मण्डी में चला अभियान

चाइनीज लहसुन की बिक्री रोकथाम के लिये मण्डी में चला अभियान

तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र कुमार
उरई, जालौन। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ उ.प्र. व जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार चाइनीज लहसुन के बिक्री की रोकथाम हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद विभाग द्वारा आम जनमानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ की उपलब्धता हेतु नवीन मण्डी कालपी रोड़ उरई/जालौन मण्डी मे अभियान चलाकर खाद्य कारोबारकर्ताओं एवं आढ़तियों के प्रतिष्ठानों के संघन निरीक्षण करते हुये खाद्य कारोबारकर्ता आरिफ, मो. ख्वाजा, पवन सिंह, राशिद, कल्लू रहीस के प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थ लहसुन के कुल 05 नमूनें संग्रहित कर जॉच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया गया। जाँच परिणाम प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। निरीक्षण दौरान किसी भी प्रतिष्ठान पर चाइनीज लहसुन बिक्री हेतु नहीं पाया गया। खाद्य कारोबारकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि वह चाइनीज लहसुन का भण्डारण/बिक्री न करें। टीम में डॉ. जतिन कुमार सिंह सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेम कुमार त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार संखवार, सुनील कुमार, कन्हैया लाल यादव आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read