राष्ट्रीय आविष्कार ब्लाक स्तरीय परीक्षा में ज्योति ने मारी बाजी
तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र कुमार
उरई, जालौन। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत ब्लाक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता एमएस इंटरनेशनल कॉलेज मंडोरा में संपन्न हुई जिसमें ओजस्वी छात्र छात्राओं ने भाग लिया और अपने कामयाबी का परचम लहराया।
वहीं प्राथमिक विद्यालय बिनोरापुर की बेटी जो कि कक्षा 7 की छात्रा ज्योति कुशवाहा ने ब्लॉक में चौथा स्थान प्राप्त किया और जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई जिसमें होनहार 5 बच्चे जो सिलेक्ट हुए है उनकी प्रतियोगिता जिला स्तर पर होगी। वहींं विनोरापुर की छात्रा का चयन होने पर खुशी की लहर है। विद्यालय परिवार ने बेटी को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उसे बधाई दी और उसे बताया कि विद्यालय परिवार आपका हमेशा सहयोग करता रहेगा। इस मौके पर प्रधानाध्यापक श्रवण कुमार निरंजन, राजीव सिंह, ज्योति सिंह सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











