Homeबहराइचअन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के उपलक्ष्य में कारागार में शिविर आयोजित

अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के उपलक्ष्य में कारागार में शिविर आयोजित

अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के उपलक्ष्य में कारागार में शिविर आयोजित

अब्दुल शाहिद
बहराइच। अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी व जिला प्राधिकरण के सचिव मनोज मिश्रा के दिशा निर्देशन में जिला कारागार में महिला बंदियों के हितार्थ शिविर का आयोजन हुआ।

शिविर के दौरान जिला प्राधिकरण द्वारा नामित रिसोर्स पर्सन माधुलिता मिश्रा, पैकर जमाल व राम अधार यादव ने महिलाओं को उनके मौलिक अधिकार व मौलिक कर्तव्य, संपत्ति का अधिकार, भरण-पोषण, विवाह और तलाक, न्यायिक विच्छेद, कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निस्तारण) अधि. 2013, महिलाओं का घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम-2005, बाल विवाह प्रतिष्ेध अधिनियम 2006, दहेज प्रतिष्ेध कानून, 1961, बच्चों का लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम (पास्को) 2012, महिलाओं के कार्यस्थल पर यौन शोषण(निवारण प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013, प्रसूति प्रसुविधा अधिनियम 1961, कारखाना अधिनियम 1948, समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976, महिला के प्रजनन स्वास्थ्य अधिकार के बारे में जानकारी विस्तृत रूप से दी।

शिविर के दौरान मौजूद महिलाओ को केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण तथा महिलाओं के हितार्थ संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई। शिविर के दौरान बन्दी महिलाओं का आहवान किया गया कि अपने अधिकारों के जागरूक होकर महिलाओं के हितार्थ संचालित योजनाओं का भरपूर लाभ उठाएं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read