ब्लूमिंगडेल स्कूल बदायूं की शाखा का कैबिनेट गठित
अंकित सक्सेना
बदायूँ। ब्लूमिंगडेल स्कूल की शाखा का कैबिनेट गठित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में डीआईओएस प्रवेश कुमार रहे। स्कूल हेड बॉय का दायित्व हार्दिक गुप्ता व हेड गर्ल भव्या गुप्ता को सौंपा गया। वाइस हेड बॉय युग चंद्रा व वाइस हेड गर्ल ऋद्धि पाठक को चुना गया। पर्व रस्तोगी, दिवा सिंह, साईशा धींगड़ा व नित्या पांडेय को अनुशासन प्रमुख की ज़िम्मेदारी सौंपी गई। इसी प्रकार से अब्बास ख़ान, राधिका आहूजा, मो सूफ़ियान वारिस, न्यासा सिंह, गर्व जैन, सेजल सपड़ा, शौर्य वर्मा, साधना सिंह, मोक्ष रस्तोगी, नवीरा फ़रहत, समृद्ध गुप्ता, काव्या रस्तोगी, सारांश सिंह, परी वार्ष्णेय, शुभ कुमार, रूपांशी अमित को ब्लू हाउस, ग्रीन हाउस, रेड हाउस व येलो हाउस की ज़िम्मेदारी सौंपी गई। इस बार स्कूल मैनेजिंग हेड ईशान मेहंदीरत्ता ने हर हाउस को नया नाम दिया जैसे ब्लू को संतोष, ग्रीन को धैर्य, रेड को सच्चाई व येलो को धर्म। डीआईओएस महोदय ने बच्चों को अपने भाषण में अनुशासन व नशामुक्ति को पालन करने का पाठ पढ़ाया। अंत में स्कूल निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता, अध्यक्षा पम्मी मेहंदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान मेहंदीरत्ता, श्वेता मेहंदीरत्ता व प्रधानाचार्या शोभा फ़्रांसिस ने सभी का आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















