Homeआजमगढ़रामलीला मंच पर चल रहे डांस का वीडियो बनाकर लोगों ने किया...

रामलीला मंच पर चल रहे डांस का वीडियो बनाकर लोगों ने किया सीएम को ट्वीट, हरकत में आयी पुलिस

रामलीला मंच पर चल रहे डांस का वीडियो बनाकर लोगों ने किया सीएम को ट्वीट, हरकत में आयी पुलिस

देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अमुआरी नरायनपुर में चल रही रामलीला में लड़कियों के नृत्य को पुलिस ने बंद करा दिया। रामलीला के मंच पर लड़कियों के चल रहे नृत्य का क्षेत्र के लोगों ने वीडियो बनाकर सीएम को ट्वीट कर दिया था। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। मालूम हो कि अमुवारी नरायनपुर गांव में श्रीराम शाखा समिति की ओर से 26 सितम्बर से रामलीला किया जा रहा था। रामलीला के मंच पर बाहर से बुलाई गई लड़कियों का नृत्य कराया जा रहा था। जो क्षेत्र के लोगों को नागवार लग रहा था। रामलीला मंच पर लड़कियों के नृत्य की किसी ने वीडियो बनाई और मुख्यमत्री को ट्वीट कर दिया।

पुलिस मंगलवार की रात रामलीला में पहुंची। इस दौरान लड़कियों का नृत्य चल रहा था। पुलिस ने लड़कियों के हो रहे नृत्य को बंद करा दिया। आगे उन्होंने कहा लड़कियों का नृत्य नहीं होना चाहिए। कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया रामलीला का परमिशन लिया गया है लड़कियों के नृत्य की परमिशन नहीं ली गई है। रामलीला समिति के अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया अमुवारी नरायनपुर में गांव 60 वर्षों से रामलीला का आयोजन किया जाता है लेकिन कुछ लोग द्वेष बस इसकी शिकायत कर दी। जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read