Homeझांसीविवि के पर्यटन एवं होटल प्रबंधन संस्थान में होगा बुंदेली पर्यटन एवं...

विवि के पर्यटन एवं होटल प्रबंधन संस्थान में होगा बुंदेली पर्यटन एवं व्यंजन का समावेश

विवि के पर्यटन एवं होटल प्रबंधन संस्थान में होगा बुंदेली पर्यटन एवं व्यंजन का समावेश

मुकेश तिवारी
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पर्यटन एवं होटल प्रबंधन संस्थान में पर्यटन विषय के पाठ्यक्रम को बुंदेलखंड की विविधताओं के परिदृश्य में समावेशी व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आईटीएचएम के निदेशक प्रो सुनील काबिया की अध्यक्षता में झाँसी के प्रसिद्ध समाजसेवी व वयोवृद्ध इतिहासकार मुकुंद मेहरोत्रा के उपस्थिति में बैठक हुई। इस दौरान मुकुंद मेहरोत्रा ने बुंदेलखंड के प्राचीन इतिहास, धरोहरों व धार्मिक स्थलों के महत्व के बारे में विस्तार से चर्चा की।

साथ ही उन्होंने बुंदेली व्यंजनों की औषधीय गुणों व पकाने की विधियों पर पूर्णतः वैज्ञानिक दृष्टिकोण की संकल्पना के विषय में बताया। प्रो काबिया ने कहा कि बैठक से निकले महत्वपूर्ण बिंदुओं को पर्यटन एवं होटल प्रबंधन के पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने का प्रयास किया जायेगा जिससे निश्चित रूप से उक्त दोनों विषयों के छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा और बुंदेलखंड की ऐतिहासिक विरासतों, सामाजिक व बौद्धिक धरोहरों के प्रति सकारात्मक समझ ने बढ़ोत्तरी होगी।

इस दौरान मुकुंद मेहरोत्रा ने आईटीएचएम परिसर में बादाम के पौध का पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर प्रो देवेश निगम, डॉ संजय निभोरिया, डॉ महेंद्र सिंह, डॉ सुधीर द्विवेदी, डॉ जीके श्रीनिवासन, रमेश चंद्रा, आशीष सेठ, डॉ प्रणव भार्गव, मुकुल खरे, सत्येंद्र चौधरी, मेधा जायसवाल, आयुष सक्सेना, अभिषेक जोशी, आस्था सिंह, निशांत पुरवार, राहुल द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read