झांसी की बेटी ने बड़े परदे पर मचायी धूम
मुकेश तिवारी
झांसी। झांसी का नाम वैसे हो देश दुनिया में अपनी वीरता और साहस की धरती के नाम से पहले से प्रसिद्धि प्राप्त है। बुंदेलखंड का ये छोटा सा शहर प्रतिभा और अभिनय क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहा है। वैसे तो पहले भी बुंदेलखंड के कई कलाकारों और कवियों ने इस धरती का नाम रोशन किया है, लेकिन ये पहली बार है जब वीरांगना की नगरी में जन्मी बेटी उन्नति पांडे बड़े पर्दे पर धूम मचाने फिल्म सिनेमा में एक अहम किरदार में नजर आएगी।
झांसी का नाम जितना वीरांगना लक्ष्मी बाई ने विश्व में प्रख्यात किया था उतना ही अब झांसी की बेटी उन्नति झांसी का नाम देश दुनिया में रोशन कर रही है। उन्नति ने पुष्पेंद्र सिंह के डायरेक्शन में बनी फिल्म में पैरेलल लीड रोल भूमिका में नजर आएंगी। यूएनके प्रोडक्शन तथा रिलायंस एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म अजमेर 92 आगामी 21 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है जिसका टीजर रिलीज हुआ। टीजर के रिलीज होते ही वीडियो ट्रेंड होने लगा।
समाज की कुरुतियों को दर्शाती इस फिल्म में झांसी की उन्नति का रोल अहम है। बताते चलें कि उन्नति महानगर के प्रतिष्ठित परिवार की बेटी है जिनका समाजसेवा के क्षेत्र में एक बड़ा योगदान रहता है। महानगर के प्रसिद्ध समाजसेवी दिलीप पांडेय की जितनी अपने शहर में ख्याति प्राप्त हैं, उनकी बेटी उन्नति देश दुनिया में अपने परिवार, शहर व देश का नाम रोशन कर रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












