Homeझांसी26वीं अंतरवाहिनी कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता सम्पन्न

26वीं अंतरवाहिनी कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता सम्पन्न

26वीं अंतरवाहिनी कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता सम्पन्न

मुकेश तिवारी
झांसी। मेजर ध्यानचन्द्र स्टेडियम में पीएसी पूर्वी जोन की 26वीं अन्तर वाहिनी कुश्ती कलस्टर, कबड्डी, भारोत्तोलन, पावर लिफ्टिंग, आर्म्स रेसलिंग, बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता-2023 के तहत बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन सचिव/सेनानायक 33वीं वाहिनी पीएसी झाँसी के0पी0 यादव की अध्यक्षता में हुआ। सर्वाधिक 23 अंक अर्जित कर 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी ने प्रथम एवं 19 अंक अर्जित कर 33वीं वाहिनी पीएसी झाँसी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं उक्त प्रतियोगिता हेतु समूचे पीएसी पूर्वी जोन से चतुर्थ वाहिनी प्रयागराज, 12वीं वाहिनी फतेहपुर, 20वीं वाहिनी आजमगढ़, 34वीं वाहिनी वाराणसी, 37वीं वाहिनी कानपुर, 39वीं वाहिनी मिर्जापुर, 42वीं वाहिनी नैनी प्रयागराज, 48वीं वाहिनी सोनभद्र ने हिस्सा लिया।

उक्त प्रतियोगिताओं में समस्त वाहिनियों से आये हुए कुल 384 खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। 14 जुलाई को प्रतियोगिता पीएसी पूर्वी जोन की 26वीं अन्तर वाहिनी कुश्ती कलस्टर प्रतियोगिता का समापन हुआ। समापन समारोह में सह आयोजन सचिव प्रमोद यादव उप सेनानायक 33वीं वाहिनी पीएसी झाँसी ने प्रतियोगिता की प्रशासनिक रिपोर्ट मुख्य अतिथि के0पी0 यादव सेनानायक 33वीं वाहिनी पीएसी झाँसी के समक्ष प्रस्तुत की।

इसी क्रम में प्रतियोगिता में प्रदर्शन करने वाले खिलाड़यों/निर्णायक मण्डल एवं प्रतियोगिता के दौरान योगदान देने वाले समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया तथा मुख्य अतिथि महोदय द्वारा अपने आर्शीवचन देते हुए प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की। प्रतियोगिता के समापन के दौरान वाहिनी के अन्य अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे एवं जवानों की हौसला अफजाई की।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read