हापुड़ नगर पालिका का औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीएम व एडीएम
कार्यों में शिथिलता बरतने व सुचारू रूप से न करने पर ईओ को दी चेतावनी
मुख्य सफाई निरीक्षक के दोबारा अनुपस्थित मिलने पर निलम्बन के दिये निर्देश
अनिल कश्यप
हापुड़। जिलाधिकारी अनुज सिंह ने बुधवार को अपर जिलाधिकारी श्रद्धा शांडिल्यायन के साथ नगर पालिका परिषद हापुड़ का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को कार्यों में शिथिलता बरतने व कार्यों को सुचारू रूप से न करने को लेकर चेतावनी दी। जिलाधिकारी ने लिपिक का कार्य अपूर्ण होने पर प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश दिये।

उसके उपरांत जिलाधिकारी ने सफाई कर्मियों की उपस्थिति पंजिका रजिस्टर में दर्ज करने हेतु संबंधित को निर्देश दिए। नगर पालिका परिषद हापुड़ में मुख्य सफाई निरीक्षक राजेश यादव के दोबारा से निरीक्षण में अनुपस्थित मिलने पर शासन को पत्र लिखकर निलंबन की कार्रवाई करने हेतु संबंधित को निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि नालो व सड़कों की साफ-सफाई समुचित रूप से होनी चाहिए। साथ ही आम जनमानस को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता पर होना चाहिए।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















