बसपा का हाथी व सपा के गुण्डे खा गये गरीबों का राशनः योगी आदित्यनाथ
अंकित सक्सेना
बदायूं। जनपद के वजीरगंज में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना काल हो या फिर उससे पहले और उसके बाद गरीबों को जो राशन मिल रहा है, बहरापन भाजपा सरकार ही नहीं उससे पहले की सरकारें भी दे सकती थी। मगर पहले की बसपा सरकार के हाथी का इतना बड़ा पेट था जिसकी वजह से गरीबों को राशन भत्ता ही नहीं था, दूसरी सपा की सरकार मैं भी गरीबों का राशन गुंडा और माफिया खा गए। बोले कोरोना काल में आपकी मदद करने भाजपा के लोग भी आए थे। बाकी दिल्ली के दो भाई बहन और बहन जी दिखाई नहीं दी थीं। अखिलेश यादव तो आतंकवादियों को छुड़ाने का काम करते हैं।
बदायूं विधानसभा से महेश चंद्र गुप्ता और बिल्सी विधानसभा से हरीश शाक्य, बिसौली विधानसभा से कुशाग्र सागर और सहसवान विधानसभा से डीके भारद्वाज के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2022 के इस चुनाव में भाजपा विकास के दम पर लौट रही है। केंद्र में मोदी की सरकार है और उत्तर प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार है। भाजपा की इस डबल इंजन की सरकार के विकास करने की रफ्तार भी डबल है, इसीलिए इन 5 वर्षों में विकास का परिणाम भी आपके सामने डबल है। बोले बदायूं से मां गंगा की कृपा से गंगा एक्सप्रेसवे निकल रहा है जो यूपी में सबसे लंबा एक्सप्रेस वे है, इसका लाभ भी सबसे ज्यादा बदायूं के लोगों को मिलेगा। सपा की सरकार जब 2012 में बनी थी तो अखिलेश यादव का सबसे पहला काम आतंकवादियों को छुड़वाने था। 2017 के चुनाव में जब भाजपा की सरकार बनी तब भाजपा की सरकार का सबसे पहला काम किसानों की कर्ज माफी रहा।