बैसवारा का नाम रोशन: डा. अलकाब को लन्दन की ब्रिटिश संसद में मिला अन्तरराष्ट्रीय सम्मान
होम्योपैथी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर किये गये सम्मानित, क्षेत्र में छायी खुशी
तेजस टूडे सं.
मो. परवेज
लालगंज, रायबरेली। बैसवारा के लिए उस समय गर्व का क्षण आया, जब क्षेत्र के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अलकाब हसन नजर को लंदन स्थित ब्रिटिश संसद में आयोजित एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे बैसवारा क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। डॉ. अलकाब हसन नजर को यह सम्मान होम्योपैथी के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, समर्पण और मरीजों की सेवा के लिए प्रदान किया गया। उन्होंने वर्षों से अपने ज्ञान और अनुभव के बल पर हजारों मरीजों का सफल उपचार किया है जिससे उन्हें देश-विदेश में पहचान मिली है। लंदन में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न देशों के चिकित्सा विशेषज्ञों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। डॉ. नजर को मंच पर सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की गई और उन्हें होम्योपैथी के क्षेत्र में प्रेरणास्रोत बताया गया। इस सम्मान के बाद लालगंज सहित आस—पास के क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों, सामाजिक संगठनों और व्यापार मंडल के सदस्यों ने डॉ. नजर को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने बैसवारा का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। डॉ. अलकाब हसन नजर ने इस सम्मान को अपने क्षेत्र और देश के नाम समर्पित करते हुए कहा कि वे आगे भी समाज की सेवा में निरंतर कार्य करते रहेंगे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



