HomeJaunpurलूटेरी निकली दूल्हन

लूटेरी निकली दूल्हन

लूटेरी निकली दूल्हन

3 महिलाओं ने हरियाणा के युवक को शादी के लिये बुलाकर वसूला लाखों रूपया
अजय जायसवाल
गोरखपुर। 3 महिलाओं ने एक युवक को शादी के लिए बुलाया। शादी के खर्च के नाम पर लाखों रूपये लिया और बारात आने से पहले ही ताला बंद कर फरार हो गई। उधर जिस लड़की से शादी कराने की बात हुई थी वह भी शादीशुदा निकली। बारात पहुंची तो लड़की का पति भी आ गया। पीड़ित दूल्हे ने पिपराइच पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हरियाणा के सोनीपत जिले के खरगोड़ा थाना क्षेत्र के मटिनझे गांव निवासी जितेंद्र चौधरी पुत्र रामसिंह ने पुलिस को दिये तहरीर में बताया कि 6 माह पूर्व पिपराइच कस्बे की वार्ड नंबर 6 में रहने वाली मांकृ बेटी और एक अन्य महिला से फोन के जरिए शादी की बात चीत हुई। महिलाओं ने शादी कराने को लेकर अपने बातों की माया जाल में फंसा लिया। दूल्हे को 28 दिसंबर को पिपराइच बुलाई। घर पर शादी की कोई तैयारी न होने का कारण गरीबी बताया।

29 दिसम्बर को होनी थी शादी
विधिवत शादी के लिए 29 दिसंबर को महिलाओं ने बुलाया और शादी में खर्च के नाम पर करीब एक लाख रुपए, जेवर कपड़ा, सामान लिया। शाम को शादी के लिए आने को कहीं। रात 8 बजे बारात महिला के घर पहुंचा। लेकिन जब बारात पहुंची तो लड़की व अन्य दोनों महिलाएं घर में ताला बंद कर फरार हो गईं। उधर लड़की की शादी की बात सुन उसका पति भी आ गया। पता चला कि वह लड़की पहले से ही शादीशुदा है। जिसके बाद दूल्हे ने पुलिस को तहरीर दी है। इस संबंध में पिपराइच एसओ मधुप मिश्रा ने कहा कि मामला सज्ञान में आया है। तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

 

 

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

 

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

 

 

 

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read