HomeJaunpurप्रेमिका को गोली मारने के बाद प्रेमी ने खुद को भी मारी...

प्रेमिका को गोली मारने के बाद प्रेमी ने खुद को भी मारी गोली, युवक की मौत | #TejasToday

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल

प्रेमिका को गोली मारने के बाद प्रेमी ने खुद को भी मारी गोली, युवक की मौत | #TejasToday

चंदन अग्रहरि
खुटहन, शाहगंज। थाना क्षेत्र के सौरइयां गांव में गुरुवार की शाम बाइक सवार युवक ने युवती को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। शिक्षिका को हालत नाजुक होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा खुटहन थाना क्षेत्र, देखें विडियों | #TejasToday

सौरइयां गांव की नीतू (23) पुत्री रामचंद्र यादव खुटहन स्थित रामधारी शिक्षण संस्थान शेरापट्टी में पढ़ाती है। वह शाम करीब चार बजे स्कूल से छुट्टी होने पर साइकिल से घर जा रही थी। घर से करीब सौ मीटर पूर्व खड़ंजा मार्ग पर पीछे से आए बाइक सवार सरपतहां थाना क्षेत्र के घुघुरी सुल्तानपुर गांव निवासी अंकुल यादव (25) पुत्र रामचंद्र यादव ने नीतू को रोक लिया। घटनास्थल के आसपास मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नीतू यादव के बात करने लगा। इसी दौरान नीतू के शोर मचाने पर उसने तमंचे से नीतू के सीने में गोली मार दी।

उसके लहुलुहान होकर गिरने के बाद अंकुल ने खुद को भी गोली मार ली। अंकुल की मौके पर ही मौत हो गई। खबर लगने पर मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से दो तमंचे, एक 315 बोर और दूसरा 32 बोर दो खोखे व एक कारतूस मिला। शिक्षिका को आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद युवती को जिलाअस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई। धरना स्थल पर देर शाम को पहुँचे एसपी राजकरन नैय्यर व सीओ शाहगंज अंकित कुमार जांच पड़ताल कर रहे हैं घटना को लेकर ग्रामीण तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट

GRAND OPENING:: La Pino'z Pizza | स्थान: उत्सव मोटल (निकट वाजिदपुर तिराहा), जौनपुर | Contact- 7567564424, 9555470024, 9695695005 | #TejasToday
सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल केराकत के मनबढ़ दरोगा से निषाद बस्ती के लोग परेशान | #TejasToday केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती शाम कोतवाली के मनबढ़ दरोगा सुदर्शन यादव द्वारा निषाद बस्ती में जाकर गालियां देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गयी। उक्त गांव निवासी प्रभाकर निषाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे सगे भाई गांव के कई लोगों से पैसा जमा कराकर देने से इंकार कर रहे हैं। बता रहे हैं कि कंपनी भाग गई है, इसलिये अब पैसा नहीं मिलेगा। इसके बाबत प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से प्रभाकर ने अपने भाई का खेत जाने वाले रास्ते को अवरूद्ध कर दिया। इस पर भाई द्वारा कोतवाली में मेरी शिकायत की गयी जिस पर उक्त मनबढ़ दरोगा मेरी अनुपस्थिति में परिवार के सदस्यों को गाली देते हुये मुझे सहित परिवार के सभी लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिये। उक्त दरोगा की इस हरकत से जहां पीड़ित और परेशान हो गया, वहीं गांव के अन्य लोग दरोगा से परेशान होकर जिला व पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराये।

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Millions of tires and batteries stolen on the highway. #TejasToday

Must Read