Homeरायबरेलीदो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डण्डे

दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डण्डे

दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डण्डे

ऊंचाहार के सरेनी का है मामला, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
अनुभव शुक्ला
ऊंचाहार, रायबरेली। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पूरे बैशन मजरे सरेनी गांव में मामूली कहासुनी में दो पक्षों के बीच भिड़ंत हो गई और जमकर दोनों पक्षों में लाठी डंडे भी चले। घटना में दोनों पक्षों से कुल आठ लोग घायल हो गये। वहीं मामले में दोनों पक्षों से फायरिंग करने का भी आरोप लगाया जा रहा है।

मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। दरअसल रविवार की शाम गांव निवासी पूर्व प्रधान राजमणि शुक्ला व जगतपाल सरोज के बीच बच्चों के विवाद को लेकर कहासुनी हुई थी लेकिन कोतवाली पहुंचने के बाद दोनों पक्षों ने आपस में सुलह कर लिया था। वहीं सोमवार की दोपहर बाद दोनों पक्षों में दोबारा तनातनी की स्थिति उत्पन्न हो गई और दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे पर लाठी डंडे लेकर हमलावर हो गये और दोनों पक्षों ने एक दूसरे की जमकर पिटाई कर दी। वहीं मारपीट की घटना में एक पक्ष से राजमणी शुक्ल 52 वर्ष, सूर्यमणी शुक्ल 42 वर्ष, विनायक शुक्ला 26 वर्ष, गौरव शुक्ल 17 वर्ष व प्रांशू 16 वर्ष को गंभीर चोटें आईं जबकि दूसरे पक्ष से उदयचन्द्र 48 वर्ष, विकास 18 वर्ष व रंजीत 22 वर्ष निवासी आलापुर थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़ घायल हो गये। वहीं दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को मारपीट की सूचना दी। मारपीट की सूचना पर कोतवाल शिवशंकर सिंह पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उदयचंद, विनायक व सूर्यमणी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया हालांकि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं ऊंचाहार कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई है। फायरिंग के बात की पुष्टि नहीं हुई। तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read