ब्लॉक स्तरीय रबी उत्पादकता एवं कृषि मेला का किया गया आयोजन
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। अहिरौला विकास खंड में ब्लॉक स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी एवं कृषि मेला का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम में नाबार्ड व नेशनल एग्रो फाउंडेशन द्वारा गठित एवं संवर्द्धित एफपीओ मौनी बाबा एग्रो फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के सीईओ अनुराग सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया। किसानों को एफपीओ से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर अनुराग सिंह ने बताया कि आज किसानों की आर्थिक स्थिति लगातार प्रभावित होती जा रही है। देखरेख के अभाव में उनकी फसलें भी उत्पादकता युक्त नहीं रह पाती हैं। ऐसे में समय-समय पर किसान गोष्ठी के माध्यम से उनको जागरूक करने का प्रयास किया जाता है। साथ ही यह भी ध्यान रखा जाता है कि उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहे और अपनी फसलों के माध्यम से ही वे लगातार अपना विकास कर सकें। ऐसे में स्थानीय कृषि जागरूकता अभियान से जुड़कर किसान फसलों के साथ अपने आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











