भाजपाजनों ने मास्क व सेनेटाइजर का किया वितरण | #TejasToday
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। कोविड-19 से बचाव के लिए अस्पतालों में आकर कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले लोगों को अधिक से अधिक वैक्सीन लगवाने के लिए शुक्रवार को भाजपा नेताओं ने जागरूक किया। अस्पताल द्वार पर ही भाजपा नेता लोगो को मास्क व सेनिटाइजर वितरित किया। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चांदपुर पर दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे। अस्पताल में मुख्य द्वार पर ही वे लोग कोविड-19 नियम का पालन करते हुए बैठ गए। अस्पताल पर इलाज हेतु जो भी मरीज आता, वे उनको द्वार पर ही मास्क व सेनिटाइजर वितरित करते हुए कोविड-19 का वैक्सीन लगवाने हेतु जागरूक किया। उन्होंने कहा कि यह भी ध्यान रखना होगा कि जनसेवा में कोविड-19 से बचाव संबंधी नियमों का उल्लंघन न हो। प्रत्येक कार्यकर्ता को सजग रहना होगा। दूसरों के लिए जो मदद कर सकें, उसके लिए तत्पर भी रहना होगा। समाज के सभी लोग सुरक्षित होंगे तभी आगे राजनीति भी होगी। प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षित रखने की कोशिश हो। इस अवसर पर महामंत्री पवन शर्मा, राजेश यादव, अरविंद सिंह, पंकज सिंह, घनश्याम यादव, सुरेन्द्र मिश्रा, संदीप उपाध्याय आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।









