HomeTrendingकिसानों के बीच पकड़ मजबूत करेगी भाजपा, मतदाता अभियान को धार देने...

किसानों के बीच पकड़ मजबूत करेगी भाजपा, मतदाता अभियान को धार देने में जुटा संगठन

  • किसानों के बीच पकड़ मजबूत करेगी भाजपा, मतदाता अभियान को धार देने में जुटा संगठन

तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने मतदाता बढ़ाओ संपर्क अभियान को गति देने और किसानों के बीच संगठन की पकड़ मजबूत करने के उद्देश्य से किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक किया। इस दौरान उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाना किसान मोर्चा की प्राथमिक जिम्मेदारी है। पदाधिकारी गांव-गांव जाकर किसानों से संवाद करें और उनकी समस्याओं को समझते हुए संगठन की नीतियों एवं सरकार की उपलब्धियों से उन्हें अवगत कराएं। उन्होंने मतदाता बढ़ाओ संपर्क अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी बनाने तथा प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए सक्रियता से कार्य करने पर जोर दिया। साथ ही संगठनात्मक एकजुटता और आपसी समन्वय के साथ आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार बनाने के संकल्प के साथ पूरी निष्ठा से कार्य करने की अपील किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अभिषेक जैन, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष देवेंद्र राय, जिला महामंत्री सोमेश शिवहरे, योगेंद्र शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री मानवेंद्र सिंह, अमरसिद्ध, नितेंद्र सिंह गौर, मंडल अध्यक्ष दीपक पाल, दीपक श्रृंगारिषी सहित किसान मोर्चा के जिला एवं मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Must Read