Thursday, May 14, 2026
HomeJaunpurभाजपा जनों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर...

भाजपा जनों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन

-

जौनपुर। शहर के लाइन बाजार थाना कजगांव रोड पर स्थित भारतीय जनता पार्टी के कैम्प कार्यालय पर प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिला महामंत्री सुशील मिश्रा सहित तमाम कार्यकर्ता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प चढ़ाकर उनको नमन किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके जन्म दिवस पर नमन करते हैं, वो एक सच्चे राष्ट्रभक्त थे, जिन्होंने भारत के विकास में अहम भूमिका निभाई, देश की एकता के लिए उन्होंने योगदान दिया और उनके विचार करोड़ों लोगों को प्रेरित करते हैं। जिलाध्यक्ष जी ने कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म आज ही के दिन 6 जुलाई 1901 में कोलकाता में हुआ था, उन्होंने जवाहरलाल नेहरू से अलग होकर 1951 में भारतीय जन संघ की नींव रखी थी, उन्होंने उस समय कश्मीर में दो प्रधानमंत्री का विरोध किया था, जम्मू-कश्मीर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने धारा 370 का विरोध शुरू किया उन्होंने एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे-नहीं चलेंगे जैसे नारे दिए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, पीयूष गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंघानिया, ई. अमित श्रीवास्तव जिला मंत्री राजू दादा, अभय राय, डीपीएस चेयरमैन धनंजय सिंह, भूपेंद्र पाण्डेय, आमोद सिंह, विनीत शुक्ला, विपिन द्विवेदी,राजवीर सिंह, अनिल गुप्ता,रोहन सिंह, इंद्रसेन सिंह, प्रमोद प्रजापति, अम्बुज तिवारी, आदर्श सिंह, वटेश्वर सिंह, अभिषेक पाण्डेय, शिवम मौर्य आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जौनपुर। शहर के लाइन बाजार थाना कजगांव रोड पर स्थित भारतीय जनता पार्टी के कैम्प कार्यालय पर प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिला महामंत्री सुशील मिश्रा सहित तमाम कार्यकर्ता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प चढ़ाकर उनको नमन किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके जन्म दिवस पर नमन करते हैं, वो एक सच्चे राष्ट्रभक्त थे, जिन्होंने भारत के विकास में अहम भूमिका निभाई, देश की एकता के लिए उन्होंने योगदान दिया और उनके विचार करोड़ों लोगों को प्रेरित करते हैं।
जिलाध्यक्ष जी ने कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म आज ही के दिन 6 जुलाई 1901 में कोलकाता में हुआ था, उन्होंने जवाहरलाल नेहरू से अलग होकर 1951 में भारतीय जन संघ की नींव रखी थी, उन्होंने उस समय कश्मीर में दो प्रधानमंत्री का विरोध किया था, जम्मू-कश्मीर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने धारा 370 का विरोध शुरू किया उन्होंने एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे-नहीं चलेंगे जैसे नारे दिए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, पीयूष गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंघानिया, ई. अमित श्रीवास्तव जिला मंत्री राजू दादा, अभय राय, डीपीएस चेयरमैन धनंजय सिंह, भूपेंद्र पाण्डेय, आमोद सिंह, विनीत शुक्ला, विपिन द्विवेदी,राजवीर सिंह, अनिल गुप्ता,रोहन सिंह, इंद्रसेन सिंह, प्रमोद प्रजापति, अम्बुज तिवारी, आदर्श सिंह, वटेश्वर सिंह, अभिषेक पाण्डेय, शिवम मौर्य आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के गोड़िला फाटक बाजार में श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने गावों व बाजार में मास्क व सेनिटाइजर वितरित किया। श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज के एनएसएस के स्वयंसेवकों ने रविवार को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क व सेनेटाइजर का वितरण किया। कोविड 19 से बचाव व रोकथाम को लेकर चलाये गये इस अभियान के दौरान एनएसएस के कार्यक्रमाधिकारी डॉ. सतेंद्र कुमार रॉय के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। एनएसएस के स्वयंसेवकों ने कुड़ियारी, गोड़िला, छभवां चक हकीमी गोड़िला बाजार ताखा बाजार सहित अन्य जगहों पर मास्क, सेनेटाइजर व साबून का वितरण किया। इस दौरान लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करने की सलाह देने के साथ आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने को कहा गया इस कार्यक्रम में सैकड़ों समेत बड़ी संख्या में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोग उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ मनोज सिंह ने स्वयंसेवकों को कोरोना योद्घा के रुप में संबोधित कर उत्साहबर्द्घन किया। अभियान में स्वयंसेवक अनूप जायसवाल, हेमंत यादव, राजकमल साहू, विवेक विश्वकर्मा, शिवा शर्मा, आदि लोग उपस्थित रहें। प्रदीप दूबे सुइथाकला, जौनपुर। प्रदेश में फर्जी शैक्षिक अभिलेखों के आधार पर प्राथमिक विद्यालयों में नौकरी कर रहे शिक्षकों पर शासन ने कड़ा रूख अख्तियार करते हुए सभी शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश में चल रही जांच प्रक्रिया के क्रम कई शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही भी की गई है। विकासखण्ड सुइथाकला में फर्जी शैक्षिक अभिलेखों के आधार पर परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत तीन सहायक अध्यापकों के शैक्षिक अभिलेखों की जांचोपरान्त 5 अप्रैल 019 को उनकी सेवा समाप्त कर दी गई थी। जिनमें प्राथमिक विद्यालय जमदरा में कार्यरत शिक्षक राजा राम सिंह पुत्र रंजीत सिंह व प्राथमिक विद्यालय बाल्मीकपुर में नियुक्त शिक्षक सदाबृज यादव पुत्र इन्द्र देव यादव तथा प्राथमिक विद्यालय पूरा असालतखां में तैनात नरसिंह यादव पुत्र शिव मूरत यादव शामिल है। उक्त तीनों शिक्षक परिषदीय विद्यालयों में बतौर उर्दू शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन में तीनों शिक्षकों की मुअल्लिम ए उर्दू तथा अध्यापक पात्रता परीक्षा के अभिलेखों में भिन्नता पायी गई थी, जिसके सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा उक्त शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, लेकिन आरोपी शिक्षकों द्वारा कोई स्पष्टीकरण न दिए जाने के फलस्वरूप तीनो शिक्षकों की सेवाएं समाप्त कर दी गयी। प्रकरण में अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश के आदेश के अनुक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी द्वारा 03 जुलाई को तीनों शिक्षकों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश के क्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी राज नारायण पाठक ने प्रकरण के सम्बन्ध में स्थानीय थाने पर लिखित तहरीर दी। प्रकरण में पुलिस उक्त तीनों शिक्षकों के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 419, 420, 467, 467, 468, 471 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही कर रही है। जौनपुर। जिले में बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सिकरारा क्षेत्र के शाहपुर स्थित बजरंग बली मंदिर कुटी परिसर में सपा नेता लकी यादव ने पदाधिकारियों के साथ केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। इसके साथ ही बच्चों को वस्त्र, अनाज व फल वितरित किया। उन्होंने कहा कि किसान, गांव, गरीब की लड़ाई केवल समाजवादी पार्टी ही लड़ सकती है। इस अवसर मोनू यदुवंशी, सोनू यदुवंशी, केशजीत यादव, राहुल यादव, रामनाथ यादव, तेजू यादव प्रधान, मंगल यादव, शुभम, आनन्द, मुलायम, शशिकांत, संस्कार, मेवा आदि उपस्थित रहे। जौनपुर। जायसवाल इण्टरप्राइजेज (jaiswal enterprises) होलसेल एण्ड रिटेल। आपको बता दे कि यहां पाईप फिटिंग टाइल्स सेनेट्री वाटर टैंक किचन सिंक सममर्सिबल पम्प आदि मिलेगा। यह दुकान आपसे ज्यादा दूर नहीं है बस मछलीशहर पड़ाव भारत टी.वी.एस. के सामने, जौनपुर के पास है और आप यह भी जान लिजिए इससे सम्बन्धित फर्म राहुल बाटी चोखा भी है स्थान गुप्ता प्लास्टिक के पास फलवालीगली, जौनपुर। बिना देर किए एक बार जरूर फोन मिलाये मो. 8808104779, 7905892139

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

LATEST POSTS

Jaunpur News: सरकारी-निजी सहभागिता से जौनपुर में टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नयी गति

सरकारी-निजी सहभागिता से जौनपुर में टीबी उन्मूलन अभियान को मिली नयी गति घर-घर सैम्पल कलेक्शन, नियमित नोटिफिकेशन एवं मरीज सहयोग से बढ़ी उपचार सफलता...

Jaunpur News: शकुंतला सेण्ट्रल एकेडमी का शत—प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

शकुंतला सेण्ट्रल एकेडमी का शत—प्रतिशत रहा परीक्षा परिणामतेजस टूडे ब्यूरो शुभांशू जायसवाल जौनपुर। शकुंतला सेंट्रल एकेडमी (अम्बेडकर तिराहा) सिविल लाइन्स में सी.बी.एस.ई. कक्षा 12वीं का परिणाम...

Jaunpur News: खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर 20 लाख के जेवर व नकदी समेट ले गये

खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर 20 लाख के जेवर व नकदी समेट ले गये सरायख्वाजा के पोटरिया गांव में हुई वारदात, खेत में...

Jaunpur News: बाइक की आमने-सामने टक्कर में 5 घायल, दो की हालत गम्भीर

बाइक की आमने-सामने टक्कर में 5 घायल, दो की हालत गम्भीर सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के गोसाईपुर पतहना मोड़ के पास हुआ हादसातेजस टूडे सं. विरेन्द्र...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular