सभी मिलकर एक रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे: सांसद मनीष जायसवाल
आह्वान: सब मिलकर करेंगे सामाजिक एवं राजनीतिक उत्थान के लिये कार्य
ग्लोबल अहलूवालिया कलाल, कलवार, कलार फाउण्डेशन ने किया कार्यक्रम
तेजस टूडे ब्यूरो
नई दिल्ली। ग्लोबल अहलूवालिया कलाल, कलवार, कलार फाउंडेशन एवं दिल्ली के सभी प्रमुख, अध्यक्ष, समाजसेवियों की भागीदारी कार्यक्रम संयोजक रामकुमार वालिया अध्यक्ष ट्रस्टी एवं पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त द्वारा हौज़ खास दिल्ली में स्थित ओडीटोरीयम में आयोजित किया गया।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि वर्तमान में सांसद एवं पूर्व में मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं अति विशिष्ट अतिथि जायसवाल सिरमौर मनीष जायसवाल सांसद हजारी बाग झारखंड एवं दिल्ली के हौज खास से विधायक सतीश उपाध्याय, जय नारायण चौकसे भोपाल, एडवोकेट शैलेन्द्र जायसवाल राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा, अटल गुप्ता राष्ट्रीय संयोजक जायसवाल महासभा, पूर्व कुलपति गुलाब चंद जायसवाल वाराणसी, पूर्व महापौर संजीव वालिया, पूर्व डिप्टी मेयर एवं प्रदेश अध्यक्ष विजय भगत, सौरभ जायसवाल गाजियाबाद, एडवोकेट नरेश जायसवाल अहमदाबाद (गुजरात), श्रीमती अर्चना जी इन्दौर, किशोर भगत आइका, सूखचैन वालिया शामली, मूलचंद पवार गुरुग्राम, मुकेश चौकसे फिल्म एक्टर, प्रीति चौकसे, रवि जायसवाल अध्यक्ष जयभद्र फाउंडेशन, मनोज शाह अध्यक्ष जायसवाल जागृति दिल्ली, अनिल जायसवाल सेक्रेटरी दिल्ली, सच्चिदानंद जायसवाल, राजश्री कुमार दिल्ली, अनिता जायसवाल लखनऊ, वीना मालवीय पटना बिहार सहित तमाम महानुभाव की उपस्थिति रही।
संस्था ने पूरे भारत वर्ष से पधारे सभी प्रमुख अतिथियों का सम्मान किया और सामाजिक एवं राजनीतिक चर्चा करते हुये कहा कि सब मिलकर सामाजिक एवं राजनीतिक उत्थान के लिए कार्य करेंगे। इसी बात का संकल्प भी लिया गया। समारोह के केंद्र में मुख्य वक्ता के रूप में सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि जायसवाल समाज के सभी उपवर्गों को पारस्परिक मतभेद भुलाकर हिंदू के नाते अपने जाति उत्थान के साथ संपूर्ण हिंदू समाज की एकता और प्रगति की भी चिंता करनी पड़ेगी। हम एक रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे और हमें हिंदू के नाते भी राष्ट्र धर्म के बारे में भी सोचना होगा। राष्ट्रीय जनगणना में हमें अपनी जाति के रूप में कलवार, कलाल और कलार अंकित करना चाहिए। सभी को वर्गों में अपने वर्ग नाम के साथ कलवार अथवा कलाल अथवा कलार शब्द जोड़ना चाहिए। सभी को संगठित होकर अपनी राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी अंकित करने के लिए प्रयास करना चाहिए।
अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय महासचिव एवं दिल्ली एनसीआर के अध्यक्ष शैलेन्द्र जायसवाल ने विचार रखते हुए कहा कि सभी स्वजातीय संस्थाओं में परस्पर सामाजिक समन्वय होना ही चाहिए। न्यूनतम कार्यक्रम तय करके सामूहिक प्रयास के आधार पर ही हमारा समाज राजनैतिक रूप से भागीदारी पाने में सफल होगा। समारोह के संयोजक रामकुमार वालिया ने सभी को एक साथ समाज मिलकर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही सहयोग के लिए सभी आभार और धन्यवाद किया। इस अवसर पर दिल्ली एनसीआर के सैकड़ों लोगों के अलावा आहलुवालिया, कलवार समाज के लोग के उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











