Homeबांदाभाजपाइयों ने मनायी पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती

भाजपाइयों ने मनायी पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती

भाजपाइयों ने मनायी पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती

रूपा गोयल
बांदा। भाजपा कार्यकर्ता ने तिंदवारी मंडल के तिंदवारी सेक्टर अंतर्गत, बूथ नंबर 203 हनुमान नगर में एकात्मक मानववाद के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य, पथ प्रदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती को जनपद के सभी सेक्टरों में मनाने के क्रम में सोमवार को तिंदवारी सेक्टर में उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया। यहां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन राष्ट्र सेवा व समर्पण का विराट प्रतीक है। जब भी मानवता के कल्याण की बात होगी, पंडित जी के एकात्म मानववाद दर्शन का सिद्धांत संपूर्ण मानव जाति को सदैव ध्रुव तारे की तरह मार्गदर्शित करेगा। उनका मानना था कि भोजन से लेकर विचारों तक की आत्मनिर्भरता ही राष्ट्र को विश्व में उसका स्थान दिला सकती है। आज यही संकल्प आत्मनिर्भर भारत की मूल अवधारणा है। हम सबके प्रेरणा श्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर हम सब उन्हें नमन करते हैं। पंडित जी की विचारधारा और समाज के सबसे अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के प्रति उनका समर्पण हम सबके लिए हमेशा प्रेरणा श्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि समावेशी समाज निर्माण के लिए अर्थनीति, समाजनीति व राजनीति के जो मार्ग पंडित जी ने प्रशस्त किए हैं उनके आलोक में भाजपा सरकार द्वारा बनाई गई योजनाएं आज जन-जन का उत्कर्ष सुनिश्चित कर रही हैं। इस अवसर पर मंडल संयोजक आलोक मिश्रा, पंचायत प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक स्वतंत्र त्रिपाठी, सेक्टर संयोजक अरुण सिंह पटेल, सिंघौली प्रधान अरूण कुमार शुक्ला, आशीष सिंह चंदेल, बूथ अध्यक्ष रोहित शुक्ला, शिवम द्विवेदी, अमित कुशवाहा, कमलेश वर्मा, प्रमोद गिरी, सत्यम विश्वकर्मा, अरविंद पटेल, सुशील यादव आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read