स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं ने किया जनसम्पर्क
तेजस टूडे सं.
संतोष सिंह
महराजगंज, रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर वोटरों से संपर्क तेज किया। चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू की राइस मिल पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी पहुँचे। उन्होंने कहा कि स्नातक एमएलसी चुनाव और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए जनसंपर्क किया जा रहा है। मतदाताओं से मिलकर नरेंद्र मोदी व योगी आदित्यनाथ सरकार की योजनाओं को बाताकर मतदान करने की अपील भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में की जा रही है। अध्यक्ष प्रतिनिधि ने भी स्नातक एमएलसी चुनाव व शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में मतदाताओं से मतदान करने की अपील किया। इस अवसर पर अनुज मौर्य, जिला महामंत्री शिवेंद्र सिंह, जिला मंत्री विधानसभा प्रभारी बछरावां यश पांडेय, जिला मंत्री राजेंद्र मौर्य, विधानसभा संयोजक सुशील सिंह, मंडल अध्यक्ष पहरेमऊ संतोष मौर्य, शक्ति केंद्र संयोजक भारतीय जनता पार्टी मौजूद रहे।













