सम्राट अशोक के दिखाये आदर्शों पर चल रही भाजपा सरकार: राजीव

सम्राट अशोक के दिखाये आदर्शों पर चल रही भाजपा सरकार: राजीव

अंकित सक्सेना
बदायूं। भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने सम्राट अशोक महान की जयंती के अवसर पर चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि सम्राट अशोक का जीवन हम सब के लिए प्रेरणास्रोत है, सम्राट अशोक ने अखंड भारत की जो सीमा रेखा बनाई थी, उनके सपनों को पूरा करने का काम पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा कोई दूसरा नहीं कर सकता, वे दुनिया के बड़े मंचों पर भी दुनिया को युद्ध नहीं, बुद्ध की आवश्यकता है।

हम शांति के पक्षधर हैं पर जो हमारी सीमाओं का अतिक्रमण करने का प्रयास करेगा, तो करारा जवाब मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा उसी करुणा, उसी संवेदना के लिए समर्पित गरीब कल्याण की सरकार है। भाजपा सरकार लगातार हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रयासरत हैं सम्राट अशोक दिखाये मार्ग पर पूरी जिम्मेदारी के साथ कर्तव्य को पूरा कर रही है।

मीडिया प्रभारी भाजपा आशीष शाक्य ने कहा कि सम्राट अशोक मौर्य वंश के लोग पूरे भारत में भाजपा के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं, सम्राट अशोक का शांति का संदेश था,उन्हें लगातार विजय प्राप्त नहीं की होती तो दुनिया उनकी शक्ति को नहीं मानती, यही काम आज नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं, जिस प्रकार सम्राट अशोक ने भारत के गौरव और गरिमा को विश्व में प्रतिष्ठित किया, उसी प्रकार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस गौरवशाली परंपरा की पुन स्थापना की दिशा में सुदृढ़ प्रयास किए हैं, जिससे पूरी दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा और साख बढ़ी है, सम्राट अशोक को न्यायप्रिय सम्राट बताते हुए कहा कि भारत का यह गौरवशाली कालखंड रहा है, जहां सत्ता में करूणा थी और न्यायप्रिय शासन था जो कि आज भाजपा में मोदी एवं योगी की डबल इंजन की सरकार में हो रहा है।

इस मौके पर वरिष्ठ नेता हरिओम पाराशरी एमपी सिंह राजपूत चेयरमैन आकाश वर्मा प्रदीप चौधरी नौरंगपाल निगमेश्वर मिश्रा धीरेंद्र सिंह अनुराग दीक्षित अनुभव उपाध्याय राधाचरण गुप्ता शिवओम शर्मा अमन साहू सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent