स्ट्रांग रूम सीसीटीवी की निगरानी में, डीईओ ने किया निरीक्षण

अंकित सक्सेना
बदायूं। जनपद में लोकसभा सामान्य निर्वाचन का मतदान 7 मई को सकुशल रूप से संपन्न हो चुका है। ईवीएम व वीवीपीएटी को मंडी समिति बदायूं के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रूप से रखवाया गया है जिसकी 24 घंटे सतत रूप से निगरानी की जा रही है। सीसीटीवी कैमरो से भी सतत निगरानी की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने शनिवार को मंडी समिति में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी से की जा रही निगरानी सहित की गई अन्य व्यवस्थाओं को परखा। मतगणना 4 जून को होगी। ईवीएम व वीवीपीएटी पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं तथा इसकी सतत निगरानी की जा रही है जिसके लिए 24 घंटे पुलिस बल तैनात है। इस अवसर पर अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














