Jaunpur News : मां धर्मा देवी फाउण्डेशन ट्रस्ट ने जरूरतमन्द को डोनेट ब्लड किया

संस्थापक सुरेश शर्मा ने कहा— रक्तदान से बढ़कर कुछ नहीं होता है
अजय पाण्डेय/राकेश शर्मा
जौनपुर। मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट ने आज जरुरतमंद को एक यूनिट ब्लड किया दान। फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक सुरेश कुमार शर्मा को एआईएमसीए के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा एवं भारतीय नाई कल्याण विकास सेवा समिति के संस्था संरक्षक प्रेमशंकर शर्मा ने बताया कि सुनिता पत्नी रमेश शर्मा ग्राम नदियांव (ननियाव) पोस्ट बड़ेरी जनपद जौनपुर जो इस समय ओम साईनाथ हास्पिटल मड़ियाहूं में भर्ती है, उनको APOSIV, PRBC ब्लड की आवश्यकता है।
इसे देखते हुए ट्रस्ट के संस्थापक ने तत्काल आईएमए ब्लड बैंक लाइन बाजार से सम्पर्क कर एक यूनिट ब्लड उपलब्ध कराया। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि सुनिता देवी जल्द से जल्द स्वस्थ होकर अपने बच्चों के बीच पहुंचे। ट्रस्ट के संस्थापक ने कहा कि आज कहीं भी जब भी किसी संस्था द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन हो, उस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर ब्लड डोनेट जरूर करना चाहिए, ताकि आपके किए हुए रक्तदान से किसी की जिंदगी बचाई जा सके। इस नेक कार्य में सभी देशवासियों को अपना सहयोग अवश्य देना चाहिए, ताकि आने वाले समय में किसी भी जरुरतमंद व्यक्ति को ब्लड उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने सभी देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान महादान से बढ़कर कुछ नहीं होता है। और आप सभी लोग ब्लड डोनेट शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा अवश्य लें।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














