अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
रंजीत सिंह
कालपी, जालौन। बीती देर शाम कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छौंक स्थित पेट्रोल पंप पर अपनी मोटरसाइकिल में गलत साइड से पेट्रोल भराने जा रहे युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम कालपी की ओर से ग्राम मसगायां निवासी वीर सिंह पाल (27 वर्ष) पुत्र राजबहादुर ग्राम छौंक में ज्ञानभारती चौकी के बगल में स्थित विजय फिलिंग स्टेशन पर गलत साइड से होकर अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलवाने जा रहा था तभी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर लगने से उसकी मौत हो गई।
ज्ञानभारती पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार सिंह में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को पुलिस सुपुर्दगी में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय उरई भेजा। घटना की जानकारी होते ही मृतकके गांव में मातम का माहौल छा गया। वहीं उसकी पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो मासूम बच्चियां भी हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












