दिवाकर मिश्रा के घर से किरायेदार का मोबाइल चोरी
विनोद
भभुआ (बिहार)। हवाई अड्डा भभुआ वार्ड नंबर 2 निवासी दिवाकर मिश्रा के घर में किराये पर रहे दुर्गावती थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव निवासी शिव शंकर प्रजापति के पुत्र प्रदीप कुमार प्रजापति पठन-पाठन के लिए मकान लिया है। अपने किराए के मकान में प्रदीप कुमार ने मोबाइल को चार्ज लगाकर बाहर रूम से निकला तभी घात लगाए चोरों ने मोबाइल को चुरा लिया। प्रदीप कुमार ने सदर थाने में आवेदन देते हुए फुटेज कैमरा का भी फोटो थानाध्यक्ष को उपलब्ध कराया है।
शहर में लगातार नन्हे मुन्ने युवा वर्ग के छात्र मोबाइल की लत एवं नशा खुरानी गिरोह के कारण सभी घरों में निगाहें रख कर मौका का फायदा उठाकर मोबाइलों को लेकर रफूचक्कर हो जा रहे हैं। स्थानीय पुलिस ने कई नामी-गिरामी मोबाइल चोरों को नाबालिक के रूप में गिरफ्तार किया उसे सुधार गृह में भेजने का काम किया। लेकिन माता-पिता की अनदेखी के कारण छोटे-छोटे मासूम बच्चे युवा वर्ग के लोग नशे के आदी में मोबाइल चुराने का सपना साकार कर रहे हैं उन्हें क्या मालूम कि उनकी भविष्य अंधकारमय में जा रहा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












