जयकिशोर अध्यक्ष व राजेश बने महामंत्री
कालपी बार संघ का चुनाव सम्पन्न
रंजीत सिंह
कालपी, जालौन। कालपी बार संघ का चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई जिसमें अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता जयकिशोर कुलश्रेष्ठ एड. अध्यक्ष व राजेश यादव महामंत्री पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से दोगुने अंतर से विजयी हुए। जानकारी के अनुसार शनिवार को कालपी के अधिवक्ता भवन में बार संघ के चुनाव के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी जयवीर सिंह एड. एवं सहायक चुनाव अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव एड. की देखरेख तथा पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुए मतदान में कुल 103 मतों में से अध्यक्ष पद हेतु वरिष्ठ अधिवक्ता जयकिशोर कुलश्रेष्ठ एड. (सिद्दन बाबू) को 67 वोट पाकर 31 मतों से विजयी हुए।
उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बाबूराम श्रीवास एड. को मात्र 36 वोट मिले। वहीं महामंत्री पद के लिए राजेश यादव एड. 70 वोट पाकर 36 मतों से विजयी हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी श्रवण कुमार निगम एड. को 33 वोट मिले। वरिष्ठ अधिवक्ता जयकिशोर कुलश्रेष्ठ एड. ने सभी साथियों का आभार व्यक्त किया तथा अधिवक्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












