Homeझांसीमीडिया में उद्यमिता के अनेक अवसर, कौशल विकास पर ध्यान दें छात्र:...

मीडिया में उद्यमिता के अनेक अवसर, कौशल विकास पर ध्यान दें छात्र: मनोहर

मीडिया में उद्यमिता के अनेक अवसर, कौशल विकास पर ध्यान दें छात्र: मनोहर

इंस्टिट्यूशन इन्नोवेशन काउंसिल एवं पत्रकारिता विभाग ने किया विशेष व्याख्यान का आयोजन
मुकेश तिवारी
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता संस्थान में शनिवार को आर्थिक पत्रकारिता और उद्यमशीलता विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि प्रख्यात पत्रकार मनोहर मनोज ने विद्यार्थियों को आर्थिक जगत की संभावनाओं और चुनौतियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुये कहा कि आर्थिक पत्रकारिता में रोजगार की असीमित संभावनाएं हैं। उन्होंने मीडिया को संवैधानिक रूप से लोकतंत्र का चौथा स्तंभ घोषित करने की मांग की है। उन्होंने मीडिया की बेहतरी के लिए एक और आयोग गठित करने की मांग उठाई।बीआईएमसीजे और आईआईसी बीयू के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार मनोहर मनोज ने कहा कि पिछले 3 दशक में पत्रकारिता की शिक्षा प्रमुखता से उभरकर सामने आई है। उन्होंने पत्रकारिता के फलक में विस्तार पर खुशी जताई। उन्होंने लोकतंत्र में मीडिया और आर्थिक गतिविधियों की अहम भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि अधिकांश मंत्रालय आर्थिक गतिविधियों से जुड़े हैं। आर्थिक पत्रकारिता में रुचि के अनुसार अपने कैरियर का चुनाव करें। आज पत्रकारिता का आयाम बहुत व्यापक है। लगातार अध्ययन और विश्लेषण से आप अपनी अंतर्दृष्टि को तराश सकते हैं। उन्होंने आर्थिक विकास दर का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे विभिन्न सेक्टरों की प्रगति का ब्योरा मिलता है। उन्होंने वन नेशन, वन एजुकेशन के लिए समुचित नीति बनाने की जोरदार पैरवी की। उन्होंने मुद्रा स्फीति और व्यापार घाटे पर भी नजर रखने की सलाह दी। लेख की विशिष्टताओं और भाषा के महत्व को रेखांकित करते हुये कहा कि अगर आप वैचारिक ईमानदारी से लेख लिखते हैं तो यह समाज के लिए महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने चिंताजनक लहजे में कहा कि मीडिया को मीडिया को व्यवसाय के रूप में उन्नत करने की गंभीरता से कोशिश नहीं की गई। मीडिया संस्थानों की जवाबदेही तय करने को उच्च सतरीय संस्था अब तक नहीं बनी है। मनोज ने बार कौंसिल की तरह ही मीडिया को मान्यता देने के लिए उच्च स्तरीय संस्था बनाई जाए। मीडिया क्षेत्र की चुनौतियों को भी रेखांकित किया जाए। उन्होंने कहा कि मीडिया दुनिया में तमाम बदलावों का अहम कारक रहा है। चिंताजनक पहलू यह है कि मीडिया जगत में काम करने वाले लोगों के हितों की सुरक्षा को लेकर सही कदम नहीं उठाए गये। उन्होंने कहा कि मीडिया इंडस्ट्री में अधिकांश इकाइयां घाटे में चल रही हैं। ऐसे में इन्हें बहुत सहयोग दिये जाने की जरूरत है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने व्यक्तित्व को लगातार निखारने का सुझाव दिया। शुरुआत में कार्यक्रम संयोजक डा कौशल त्रिपाठी ने मनोहर मनोज का परिचय विद्यार्थियों से कराया। अंत में संस्थान के समन्वयक डा जय सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डा राघवेन्द्र दीक्षित, उमेश शुक्ल, डा अभिषेक कुमार, गोविंद यादव, विजय अतीत, शोध छात्रा विजया, देवेंद्र कुमार, कादंबरी पैन्यूली, वीरेंद्र कुमार अहिरवार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read