सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय में शासकीय नेत्र सर्जनों की दो दिवसीय कार्यशाला शुरू
उप्र के 18 मण्डलों से आये 40 से अधिक सरकारी नेत्र सर्जन प्राप्त करेंगे प्रशिक्षण
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश ने राष्ट्रीय दृष्टि विहिंता एवं दृष्टि दोष नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत नेत्र सर्जरी में गुणवत्ता (क्वालिटी) लाने के लिए प्रदेश के 18 मंडलों से लगभग 40 नेत्र सर्जनों को चित्रकूट के सद्गुरू नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड में दो दिवसीय होने वाली कार्यशाला में समलित होकर प्रशिक्षण लेने के लिए आदेशित किया है।
इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट के डायरेक्टर एवं ट्रस्टी डा. बीके जैन, उत्तर प्रदेश के राज्य मेडिकल परामर्शदाता अभय द्विवेदी एवं साइट सेवर के स्टेट प्रोग्राम- लीड प्रमोद त्रिपाठी ने परमपूज्य गुरुदेव रणछोड़ दास जी महाराज का पूजा अर्चन व दीप प्रज्वलन कर किया। इस दो दिवसीय कार्यशाला कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए डा. जैन ने प्रशिक्षण लेने आए सभी नेत्र सर्जनों का अभिवादन करते हुए कहा कि नेत्र रोगियों के लिए चाहे सरकारी सेक्टर हो या प्राइवेट सेक्टर, चाहे एनजीओ हो अकेले बहुत अच्छा काम कोई नहीं कर सकता। जब ये सब मिलकर एक साथ काम करते हैं तो बहुत ही अच्छा काम होता है। हर नेत्र सर्जन चाहता है उसका परिणाम 100 प्रतिशत सही हो और इसी उद्देश्य से हम सबको काम करना चाहिए।
वही उत्तर प्रदेश के राज्य मेडिकल परामर्शदाता अभय द्विवेदी ने उतर प्रदेश के 18 मंडलों से प्रशिक्षण कार्यशाला में आए हुए नेत्र सर्जनों से कहा कि आप लोग सद्गुरू नेत्र चिकित्सालय में नेत्र सर्जरी में गुणवत्ता, क्षमता और कार्य कुशलता जैसी तमाम विषय पर प्रशिक्षण लेने आए हुए है, इसलिए अनुरोध है कि प्रशिक्षण के दौरान प्रश्न पूछने में बिल्कुल हिचक न करें, चाहे ओपीडी सबंधित हो, ऑपरेशन थियेटर संबंधित हो, फॉलो- अप संबंधित हो या गुणवत्ता से संबंधित हो, आप प्रशिक्षण के दौरान कोई भी चीज पूछने में कमी न करे। वहीं साइट सेवर के प्रोग्राम लीड प्रमोद त्रिपाठी ने कहा कि साइड सेवर उतर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर अंधत्व निवारण पर काम कर रहा है जिसके तहत सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के साथ मिलकर उतर प्रदेश के 6 जनपदों में अंधत्व निवारण पर साइट सेवर काम कर रहा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












