HomeJaunpurठण्ड से पशुओं को बचाव एवं सुरक्षा के लिये रहें सतर्क: डा....

ठण्ड से पशुओं को बचाव एवं सुरक्षा के लिये रहें सतर्क: डा. ओपी

ठण्ड से पशुओं को बचाव एवं सुरक्षा के लिये रहें सतर्क: डा. ओपी

तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 ओ.पी. श्रीवास्तव ने सर्दी के मौसम में ठंड एवं बीमारियों से पशुओं को बचाने के लिए सतर्कता बरतने की अपील किया। साथ ही कहा कि पशुओं को ठंड के प्रकोप से बचाने के लिए विशेष देखभाल की आवश्यकता है। पशुओं को सुबह 7 बजे के बाद ही शेड/पशुशाला से बाहर निकाले तथा शाम 6 बजे तक घर में बांध दें। पशुओं को दिन में धूप में रखें और रात से सुबह तक काऊकोट या जूट के बोरे का उपयोग करके ढंकें। पशुओं को ठंडी हवा से बचाने के लिए पशुशाला के ऊपर/चारों तरफ तिरपाल लगाना चाहिए। साथ ही दरवाजे, खिड़कियां और रोशनदान को टाट या बोरे से ढक देना चाहिये।JAUNPUR NEWS : RTI activist Deepak Shukla disqualified for obstructing work
उन्होंने कहा कि पशुओं को पर्याप्त मात्रा में ताजा और स्वच्छ पानी पिलाने पर जोर दिया गया है। ठंड बढ़ने पर गुनगुने पानी का भी उपयोग किया जा सकता है। अत्यधिक ठंड के कारण पशुओं को सर्दी लग सकती है और शरीर का तापमान 99°F से 100°F तक हो सकता है। ऐसे में पशुओं को कैल्शियम, फॉस्फोरस, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और अन्य आवश्यक दवाएं दी जानी चाहिए। ठंड के दुष्प्रभावों से बचाव के लिए पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखना आवश्यक है। पशुओं को खुरपका-मुंहपका, एचएस, बकरियों में पीपीआर, ईटी जैसी बीमारियों से बचाने के लिए पशु चिकित्सालय में उपलब्ध टीके अवश्य लगवाएं। उन्होंने कहा कि रात में पशुओं को खुले स्थान पर न रखें और ठंडे पानी से नहलाने से बचें।
श्री श्रीवास्तव ने पशुबाड़े की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने का आग्रह करते हुए बताया कि गोबर और मूत्र के निकास की उचित व्यवस्था करें और बाड़े को सूखा रखें। पशुओं को संतुलित आहार दें और उनके भोजन में खली, दाने और अजवाइन-गुड़ का उपयोग बढ़ायें। उन्होंने कहा कि ठंड लगने की स्थिति में तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सालय से संपर्क करें। पशु चिकित्सालयों में पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध हैं। पशुपालकों को सलाह दिया कि वे ठंड से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति सतर्क रहें और किसी भी समस्या के लिए नजदीकी पशु चिकित्साधिकारियों से संपर्क करें या”1962″ टोल फ्री नंबर पर कॉल करें।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

 

 

Must Read