धर्मापुर, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के सरैयां गांव में गुरुवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें चार घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार जफराबाद थाना क्षेत्र के सरैयां गांव स्थित अनुसूचित बस्ती के अनिल कुमार और धर्मदेव में पुरानी पैतृक संपत्ति को लेकर रंजिश चली आ रही है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
जिसमें एक पक्ष से विकास (21), मुकेश (25) व दूसरे पक्ष से धर्मदेव (50), सचिन (24) घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।