Homeआजमगढ़मुश्किल दौर से गुजर रहा नाई समाज: रामनाथ

मुश्किल दौर से गुजर रहा नाई समाज: रामनाथ

मुश्किल दौर से गुजर रहा नाई समाज: रामनाथ

बैठक में बच्चों की शिक्षा पर दिया गया बल
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। अतरौलिया शनिवार को रामनाथ शर्मा वरिष्ठ जिला संरक्षक की अध्यक्षता में नाई समाज की एक आवश्यक बैठक हुई। जिसमें समाज के संगठन पर विचार किया गया। शिक्षा पर भी चर्चा हुई। बैठक में अगले साल 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के बारे में विचार किया गया। संचालन करते हुए जिला महासचिव नाई समाज आजमगढ़ सुभाष शर्मा ने कहा कि आज नाई समाज मुश्किल दौर से गुजर रहा है।

चारों तरफ इस बिरादरी के प्रति समस्याएं ही समस्याएं देखने को मिलती हैं। गांव में दादा, बाजार में दरोगा, यह दोनों हर तरह से इनको आगे बढ़ने से रोकने का काम करते हैं। साथ ही आर्थिक व्यवस्था से लगातार परेशान होते जा रहे हैं। अन्य लोगों को बैंक फाइनेंस करके दुकान आदि के लिए सारी सुविधाएं दे रहा है लेकिन इनके बच्चे दर बदर की ठोकरें खा रहे हैं और सरकार किसी भी तरह से इनके प्रति समर्पित भावना कभी भी दिखाती नहीं। उन्होंने कहा कि मैं तो सबसे कहना चाहता हूं कि आज आप लोग जागरूक बनिये, बच्चों को शिक्षित करने का प्रयास करिये। अपने को दुख झेल लीजिए लेकिन शिक्षा के प्रति सकारात्मक रवैया अख्तियार कर आप अपना और साथ ही अपने बच्चों का भविष्य सुधार सकते हैं।

बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में अमरनाथ पूर्व प्रधान शाहपुर, रविंद्र नाथ शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष, हौसला प्रसाद शर्मा, मनोज शर्मा, राम लखन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष अतरौलिया बेचन शर्मा, जोखू प्रसाद शर्मा, बलराम शर्मा, सतराम शर्मा, अनिल शर्मा, राम सागर शर्मा, पारसनाथ शर्मा, दिनेश शर्मा, रामविलास शर्मा मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे ही कार्यक्रम महीने में कम से कम एक, दो बार जनपद में चारों तरफ होने चाहिए, जिससे लोगों के अंदर ऊर्जा बनी रहती है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read