मतदान के वास्तविक दिन 20 फरवरी को मनाया जायेगा ‘बन्दी दिवस’
जयेश बादल
ललितपुर। डी0पी0 अग्रहरि श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि उ0प्र0 शासन श्रम अनुभाग-3 की अधिसूचना के प्रतिपालन में जनपद ललितपुर में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को मतदान हेतु उत्तर प्रदेश दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम 1962 एवं कारखानों में कार्यरत कर्मकारों को उक्त अधिनियम की धारा-8 एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135 (ख) के उपबन्धों के प्रवर्तन से इस शर्त के अध्यधीन रहते हुये लोकहित में छूट प्रदान करते हैं।
अतः ऐसी स्थिति में दुकानों, वाणिज्य अधिष्ठानों, कारखानों के नियोजकों को सूचित किया जाता है कि मनाया जाने वाला सामान्य साप्ताहिक बन्दी का दिन नहीं है तो मतदान का वास्तविक दिन अर्थात 20 फरवरी को दिन ‘‘बन्दी दिवस‘‘ के रूप में मनाया जायेगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












