HomeJaunpurआजम खान पर लगा 1 करोड़ 63 लाख का जुर्माना

आजम खान पर लगा 1 करोड़ 63 लाख का जुर्माना

आजम खान पर लगा 1 करोड़ 63 लाख का जुर्माना

रामपुर (पीएमए) समाजवादी पार्टी के सांसद और वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। सांसद आजम खां की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी का गेट तोड़ने के मामले में प्रशासन ने नोटिस जारी कर दिया है। आजम खां के आवास और यूनिवर्सिटी पर नोटिस चस्पा भी कर दिया गया है।
बता दें कि जौहर विश्वविद्यालय के गेट के मामले में सेशन कोर्ट में अपना फैसला सुनाते हुए सवालिया निशान लगाया था। उसके बाद रामपुर के एसडीएम सदर ने जौहर विश्वविद्यालय के चांसलर रामपुर के सांसद आजम खान को नोटिस जारी करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि एसडीएम सदर के द्वारा यह नोटिस अतिक्रमण करने एवं क्षतिपूर्ति के साथ-साथ जुर्माने की राशि के संदर्भ में जारी की गई है। जिला जज ने एसडीएम के आदेश को बरकरार रखते हुए जुर्माने की धनराशि घटाकर एक करोड़ 63 लाख 80 हजार रुपये कर दी लेकिन यह राशि 14 अगस्त तक भरनी होगी। आदेश में कहा है कि गेट हटने तक प्रति माह यूनिवर्सिटी को 4.55 लाख रुपये भी देने होंगे।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796



 

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

हिन्दी दैनिक समाचार पत्र तेजस टूडे में विज्ञापन प्रतिनिधि या ब्यूरो चीफ के रूप में काम करने के लिए सम्पकर्म करें | #TejasToday

 

 

 

 

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

 

Must Read