HomeGhazipurबिजली कनेक्शन काटे जाने के विरोध में आजाद समाज पार्टी ने किया...

बिजली कनेक्शन काटे जाने के विरोध में आजाद समाज पार्टी ने किया प्रदर्शन

बिजली कनेक्शन काटे जाने के विरोध में आजाद समाज पार्टी ने किया प्रदर्शन

विद्युत उपकेन्द्र जखनिया में जड़ा ताला
तेजस टूडे ब्यूरो
उग्रसेन सिंह
जखनिया, गाजीपुर। आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव विनय सागर की अध्यक्षता में दर्जनों ग्रामीण जखनिया विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर उपकेंद्र के मुख्य द्वार पर ताला जड़ते हुए द्वार पर बैठकर धरना प्रदर्शन करने लगे। विनय सागर ने बताया कि शाहापुर सोम्मरराय में गोरखनाथ बौद्ध जो की अपनी बिल 12170 जमा कर चुके थे। उसके बावजूद उनका कनेक्शन काट दिया गया। इसी तरह इसी ग्रामसभा में बबलू राम, मुनेश्वर राम, रामकेर राम का केबिल कनेक्शन जबरदस्ती विभाग द्वारा काटा गया जबकि सभी लोग समय से अपनी बिल जमा कर रहे थे। विद्युत विभाग के अधिकारियों से पूछे जाने पर उनके द्वारा साफ़-साफ़ बताया गया कि लाभार्थी मीटर से कनेक्शन काटकर बाईपास जोड़कर चलाते हैं। जिसकी शिकायत जखनिया पावर हाउस पर संबंधित जेई को प्राप्त होने पर जांच की गयी। वहां पर शिकायत के अनुसार सत्य पाया गया उसी के तहत केबल काट दी गई। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार रवि रंजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने बात करने की कोशिश की लेकिन बात न होने पर उपजिलाधिकारी जखनिया रवीश गुप्ता मौके पर पहुंचकर आजाद समाज पार्टी के लोगों से बात करते हुए आश्वासन दिया कि जिन लोगों का गलत कनेक्शन काटा गया है वह जोड़ दिया जाएगा। साथ ही अगर किसी के साथ कुछ भी गलत हुआ है तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। जखनिया विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे नन्हकू राम खेतापुर ने बताया कि 26 दिसम्बर से पूरे गांवसभा की लाइन काट दी गई है। उन लोगों को बताया गया है कि जब तक सभी गांव के कनेक्शन धारी विद्युत बिल जमा नहीं करेंगे तब तक उनका कनेक्शन नहीं जोड़ा जाएगा। गांव के करीब 100 घर की बस्ती है लेकिन जो लोग विद्युत बिल जमा कर रहे हैं उनकी भी बिजली काटी गई है। इस बारे में जेई अशोक सिंह ने कहा कि जिनका कनेक्शन काटा गया है वे लोग विद्युत चोरी करते हुए पाए गए हैं। यह लोग मीटर से तार काटकर बाईपास तरीके से कनेक्शन चला रहे थे। बिजली चोरी के मामले में विभागीय धारा 135 के तहत कार्यवाही की जाएगी। अगर किसी के घर में मीटर लगा हुआ है तो कर्मचारी मीटर तक जाकर उसकी रीडिंग लेगा। मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने कहा कि मामले की उचित जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read