मेडिकल असेसमेंट कैंप का हुआ आयोजन
पटियाली क्षेत्र से 53 दिव्यांग बच्चों ने उठाया लाभ
तेजस टूडे ब्यूरो
जयचन्द्र
पटियाली, कासगंज। बेसिक शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से पटियाली के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन हुआ।
कैंप में पटियाली क्षेत्र से विभिन्न तरह के 53 दिव्यांग बच्चों ने अपने माता-पिता एवं परिजनों के साथ प्रतिभाग़ कर असेसमेंट कैंप का लाभ उठाया। कैंप में डा० रोहिताश यादव सीनियर कन्सल्टेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन, डा० ग्यास खान सीनियर कन्सल्टेन्ट आई सर्जन, सुशील पटेल, सुशील कुमार (DFO), शिवेन्द्र सिंह नेत्र परीक्षण अधिकारी, आकाश यादव नेत्र परीक्षण अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














