समाज में जागरूकता अभियान से ग्रामीणांचल में विकास को गति दी जाती है: डा. योगेश
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय समदी अहिरौला आज़मगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का उद्धघाटन समारोह पूरे हर्षोल्लास के साथ किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अहिरौला के प्रभारी डा. योगेश गौतम एवं विशिष्ट अतिथि डॉ सुनीता पांडेय रहीं।
उद्धघाटन समारोह की बधाई देते हुए डॉ0 गौतम ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना छात्राओं के बौद्धिक, मानसिक और सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। समाज में जागरूकता अभियान के ग्रामीण अंचल में विकास को गति दी जाती है। यह संस्था छात्र, छात्राओं को सभ्य और जागरूक नागरिक बनने का मार्ग प्रशस्त करता है। उद्धघाटन समारोह का शुभारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।
साथ ही स्वयंसेविकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में आये अतिथियो का स्वागत कार्यक्रम अधिकारी शालिनी चौधरी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य राजेश यादव ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रज्ञानंद प्रजापति ने किया।
कार्यक्रम में प्राध्यापक अनिल तिवारी, पी.एन. सिंह यादव, डॉ अख्तर हुसैन, डॉ जमालुद्दीन अहमद, डॉ दिलीप वर्मा, कंचन यादव, अमित कुमार पटेल, महाविद्यालय के समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











