सड़क सुरक्षा के लिये झांसी में जागरूकता अभियान शुरू, डीएम-एसएसपी ने दिखायी हरी झंडी
तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए सोमवार को सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी गौरांग राठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर से जागरूकता वाहन और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 16 से 30 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करने तथा नशे में ड्राइविंग से बचने के लिए जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर एसपी सिटी प्रीति सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात रामवीर सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। झांसी पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा में सहभागी बनने की अपील किया।











