Homeबहराइचजागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। पशुपालन व डेयरी विभाग, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में विकास खण्ड चित्तौरा के ग्राम ललगढ़हा में सदर विधायक अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जयसवाल की उपस्थिति में पशुधन जागृति अभियान पशु प्रजनन उर्वरता शिविर एवं सघन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर को सम्बोधित करते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश उपाध्याय क्षरा शिविर में मौजूद पशुपालकों को पशुओं को स्वस्थ्य रखने तथा बीमारियों से बचाव के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय मथुरा से आये हुय प्रोग्राम नोडल अधिकारी डॉ. जितेन्द्र अग्रवाल ने पशुपालको को पशुओं में बाझंपन की समस्या के समाधान तथा दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के सम्बन्ध में नवीन जानकारी प्रदान की। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि दुग्ध का उत्पादन बढ़ने से कृषक अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं। शिविर में मौजूद इंडियन इमिनोलॉजिकल के प्रतिनिधि सीनियर एक्जिक्युटिव अभियन्ता रिपुसुधन दुबे ने पशुओं में बीमारी की रोकथाम हेतु टीकाकरण की उपयोगिता एवं आवश्यकता के बारे में पशुपालको को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।शिविर के दौरान उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी/पशु चिकित्साधिकारी डॉ. इस्लामुद्दीन, डॉ. धीरज वर्मा, डॉ. कुलदीप वर्मा, डॉ. प्रवेश मिश्रा, डॉ. अर्चना सचान एवं पशुधन प्रसार अधिकारी रवि कुमार निषाद, मनोज यादव, सुनील वर्मा, रीता यादव के द्वारा जागृति शिविर में आये हुये लगभग 400 पशुपालकों को पशुपालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्रदान की तथा शिविर में पशुओं की आवश्यकतानुसार चिकित्सा एवं औषधि का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पशुधन विकास डॉ. बीनू पाण्डेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान डॉ. श्याम कुमार चौधरी, सेवानिवृत प्रधानाचार्य डॉ. राधेश्याम श्रीवास्तव एडवोकेट, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. पंकज श्रीवास्तव, विवेक सक्सेना, अखिलेश श्रीवास्तव, दुर्गेश तिवारी व अन्य सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

 

 

Must Read