संदिग्धावस्था में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव
परिजनों में मचा कोहराम
तेजस टूडे ब्यूरो
अश्वनी सैनी
नवाबगंज, उन्नाव। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज कस्बा स्थित कुसुंभी मार्ग स्थित घर में रविवार दोपहर संदिग्ध हालत में किशोरी का दुपट्टे के सहारे फंदे पर शव लटका मिला। मौत को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। उधर जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मौत को लेकर परिजन भी कोई स्पष्ट कारण नहीं बता सके। जानकारी के अनुसार अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कस्बा नवाबगंज के कुसुंभी मार्ग के रहने वाले बच्चन लाल का बेटा अशोक कुमार बारात में बैंडबाजा का वाहन चलाता है। अशोक की पत्नी मंजू ने बताया कि बीती षाम उसकी सोलह वर्षीय बेटी मानसी घर के पहली मंजिल पर पढ़ रही थी। काफी देर तक नीचे न आने पर उसको आवाज दी। मगर कोई जवाब नहीं मिला। बताया कि ऊपर जाकर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। शीशे से झांक कर देखा तो छत के जाल में दुपट्टे के सहारे फंदे पर मानसी लटकी हुई थी। किसी प्रकार परिजनों ने दरवाजा खोल कर उसे फंदे से उतारा और नवाबगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही माता पिता व दो बड़ी बहनें काजल व सेजल रो-रोकर बेहाल हो उठी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इंस्पेक्टर अवनीश सिंह ने बताया कि सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









