Tuesday, March 10, 2026
HomeJaunpur10 जुलाई को होगी न्यायालय परिसर स्थित दुकानों की नीलामी

10 जुलाई को होगी न्यायालय परिसर स्थित दुकानों की नीलामी

-

जौनपुर। अध्यक्ष नीलामी समिति/अपर प्रधान न्यायधीश तृतीय कुटुम्ब न्यायालय ने अवगत कराया है कि जनपद न्यायालय परिसर स्थित समस्त कैंटिन, पान शॉप व स्टेशनरी की दुकान एवं वाहन स्टैंड की सार्वजनिक नीलामी 10 जुलाई को 2 बजे दिन में परिसर स्थित सभागार में की जायेगी।

जौनपुर। अध्यक्ष नीलामी समिति/अपर प्रधान न्यायधीश तृतीय कुटुम्ब न्यायालय ने अवगत कराया है कि जनपद न्यायालय परिसर स्थित समस्त कैंटिन, पान शॉप व स्टेशनरी की दुकान एवं वाहन स्टैंड की सार्वजनिक नीलामी 10 जुलाई को 2 बजे दिन में परिसर स्थित सभागार में की जायेगी।

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के डीह असरफाबाद गांव में हुई दुर्घटना में घायल बाइक सवार वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गयी जबकि गम्भीर रूप से घायल दूसरे का इलाज बीएचयू में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम 7 बजे थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी राम नाथ यादव (60) पुत्र आनन्द यादव कम्मरपुर निवासी मनोज सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह के साथ सूरापुर की तरफ से आ रहे थे कि उक्त स्थान पर अचानक सड़क पर आए सांड़ से टकरा कर गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोग तत्काल घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुइथाकला ले गये जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज के लिए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन इलाज के लिए जौनपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में हीं राम नाथ यादव की मौत हो गयी जबकि गम्भीर रूप से घायल दूसरे का इलाज बीएचयू में चल रहा है। मौत की खबर लगते हीं परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही करने के उपरांत अन्त्यपरीक्षण हेतु भेज दिया। चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर जमीनी विवाद में हुई मारपीट में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। क्षेत्र के ताखा पूरब गांव में गुरुवार को दो पक्षों में जमीनी विवाद में हुई मारपीट में एक पक्ष के 42 वर्षीय साहब लाल पुत्र विकास, 30 वर्षीय मीरा पत्नी शोभनाथ, 32 वर्षीय इन्द्रवती पत्नी साहब लाल, 27 वर्षीय रिंका पत्नी रमाकांत व 60 वर्षीय पंचकुला पत्नी अमरदेव घायल हो गये। वहीं सुरिस गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें 30 वर्षीय विजय कुमार सिंह पुत्र कंचन सिंह व 28 वर्षीय आशीष पुत्र सूरजभान सिंह घायल हो गए। घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहीं भुक्तभोगियों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जौनपुर। जिले में बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सिकरारा क्षेत्र के शाहपुर स्थित बजरंग बली मंदिर कुटी परिसर में सपा नेता लकी यादव ने पदाधिकारियों के साथ केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। इसके साथ ही बच्चों को वस्त्र, अनाज व फल वितरित किया। उन्होंने कहा कि किसान, गांव, गरीब की लड़ाई केवल समाजवादी पार्टी ही लड़ सकती है। इस अवसर मोनू यदुवंशी, सोनू यदुवंशी, केशजीत यादव, राहुल यादव, रामनाथ यादव, तेजू यादव प्रधान, मंगल यादव, शुभम, आनन्द, मुलायम, शशिकांत, संस्कार, मेवा आदि उपस्थित रहे। तेजस टूडे न्यूज। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गैंगस्टर विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें, बीते कई दिनों से दुबे फरार चल रहा था। जिसकी तलाश कई राज्यों में उत्तर प्रदेश की पुलिस कर रही थी। बता दें, विकास पर 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने का आरोप है। आपको बता दे कि बीते शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस, कानपुर के चौबेपुर में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने पहुंची थी। जहां विकास दुबे ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिसवालों पर हमला कर दिया था। जिसमें प्रदेश के डिप्टी SP देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे पर 60 आपराधिक मामले दर्ज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

LATEST POSTS

11 मार्च को गोण्डा आयेंगी राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही

11 मार्च को गोण्डा आयेंगी राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाहीतेजस टूडे मण्डल ब्यूरो मुसैब अख्तर गोण्डा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती...

Jaunpur News: तहफूज-ए-कब्रिस्तान कमेटी व पंजतनी कमेटी ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

तहफूज-ए-कब्रिस्तान कमेटी व पंजतनी कमेटी ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापनतेजस टूडे सं. संजय शुक्ला जौनपुर। तहफ़ूज़-ए-कब्रिस्तान कमेटी व पंजतनी कमेटी ने सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन...

Jaunpur News: बेहतर उपज लेने वाले किसान पुरस्कार के लिये करायें पंजीकरण

बेहतर उपज लेने वाले किसान पुरस्कार के लिये करायें पंजीकरणतेजस टूडे ब्यूरो जौनपुर। भूतपूर्व प्रधानमंत्री व किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जन्मतिथि 23 दिसंबर...

Jaunpur News: मौला अली की शहादत में सदर इमामबारगाह से निकला जुलूस, गूंजे नौहे और मातम

मौला अली की शहादत में सदर इमामबारगाह से निकला जुलूस, गूंजे नौहे और मातमतेजस टूडे सं. संजय शुक्ला जौनपुर। हज़रत इमाम अली अलै. की शहादत की...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular