HomeSultanpurसावधान! भैंस चोर सक्रिय, चोरी हो गयी भैंस, पुलिस को दिया तहरीर

सावधान! भैंस चोर सक्रिय, चोरी हो गयी भैंस, पुलिस को दिया तहरीर

सावधान! भैंस चोर सक्रिय, चोरी हो गयी भैंस, पुलिस को दिया तहरीर

जयशंकर द्विवेदी/धर्मेन्द्र सिंह
बदीराय, सुल्तानपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में भैंस चोरों की सक्रियता ने पशु पालक किसानों की नींद हराम कर दी है। ऐंजर निवासी मो०ईशा पूर्व प्रधान की भैंस को चोरों ने पार कर दिया जिसकी तहरीर पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी बल्दीराय व चौकी इंचार्ज देहली बाजार  को दिया है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र में एक बार फिर भैंस चोरों की सक्रियता बढ़ गयी है जिससे पशुपालक किसानों की धड़कनें बढ़ गयी है। ताजा भैंस चोरी की घटना 21/22 जनवरी की रात की है। चोरों ने मो०ईशा के भैंस को व पड़वा को निशाना बना लिया जिसकी कीमत भैस मालिक के अनुसार लगभग एक लाख रुपये हैं। पीड़ित ने भैंस की खोजबीन की। पता न चलने पर भैंस मालिक ने क्षेत्राधिकारी बल्दीराय तथा चौकीइं चार्ज देहली बाजार को भैस चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्यवाई की मांग की है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read