होली आते ही सलोन में सक्रिय हुये सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोर
जिम्मेदारों से सांठ-गांठ कर धड़ल्ले से बेचते हैं मानक के विपरीत बनीं मिठाइयां
अनुभव शुक्ला
सलोन, रायबरेली। यूं तो लगातार मिलावटी मिठाइयों की बिक्री तो होना आम बात हो चुकी है किंतु अगर बात त्योहारों की करें तो मिलावटखोर जिम्मेदारों की लापरवाही से लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने में जरा भी खौफ नहीं खाते हैं। तहसील क्षेत्र में त्यौहारों का पर्व आते ही मिलावटी मिठाई बेचने वाले मिलावट खोर पूरी तरह से सक्रिय हो चुके हैं।

तहसील क्षेत्र में कई दुकाने ऐसी हैं जहां सरेआम प्रतिदिन मिलावटी व मानक के विपरीत बने मिठाइयों की बिक्री करते हैं किंतु जिम्मेदार कार्यवाही तो दूर उनकी दुकानों के मिठाइयों के मानक की जांच तक करना मुनासिब नहीं समझते हैं। अभी तक तो जिम्मेदारों व मिलावटखोरों के गठबंधन से लोग मिलावटी मिठाइयों का सेवन कर बिमारी का शिकार होते रहे किंतु अब त्यौहार नजदीक आते ही जिस तरह से मिलावटखोर मानक के विपरीत मिठाइयों को बेचने के लिए कमर कस लिए हैं। उससे स्पष्ट है कि इस बार भी मिलावट खोर अपने मंसूबों पर कामयाब हो जायेंगे।
अब देखना यह है कि क्या जिम्मेदार इन मिलावटखोरों पर शिकंजा कस पायेंगे या फिर चंद सिक्कों की खनक में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावट खोरों के कृत्य का मूकदर्शक बन तमाशा देखते रहेंगे…?
सलोन के इन जगहों पर धड़ल्ले से बिकती हैं मानक के विपरीत मिठाइयां
सलोन तहसील क्षेत्र में करहिया बाजार व सलोन कस्बा तो अवैध मिठाइयों की बिक्री का गढ़ तो बना ही हुआ है। साथ ही नसीराबाद, परसदेपुर व सलोन ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्रों में धड़ल्ले से मिलावटखोर मानक के विपरीत मिठाइयां बेंच लोगों के सेहत से खिलवाड़ करने की ताक में हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













